फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Team India announced MS dhoni will be unavailable again during srilanka and australia series in 2020

धोनी के बिना ही टीम इंडिया करेगी 2020 की शुरुआत, श्रीलंका-ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम में नहीं मिली जगह

Tue, 24 Dec 2019 10:54 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 24 Dec 2019 10:54 AM IST
विज्ञापन
Team India announced MS dhoni will be unavailable again during srilanka and australia series in 2020
एम एस धोनी-विराट कोहली - फोटो : social Media

श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी घरेलू सीरीज के लिए सोमवार को टीम इंडिया का एलान कर दिया गया। नए साल के शुरुआत में ही भारतीय टीम पहले श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज और फिर जनवरी में ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज खेलेगी। 

विज्ञापन


इसी कड़ी में दिल्ली में सोमवार को चयनकर्ता एमएसके प्रसाद की अध्यक्षता में हुई आखिरी बैठक में दोनों टीमों के खिलाफ भारतीय टीम का एलान कर दिया गया। टी-20 और वनडे में जहां जसप्रीत बुमराह और शिखर धवन की चोट के बाद वापसी हुई है, वहीं टी-20 सीरीज के लिए रोहित शर्मा और मोहम्मद शमी को आराम दिया गया।

विज्ञापन

धोनी को फिर नहीं मिली टीम में जगह

Team India announced MS dhoni will be unavailable again during srilanka and australia series in 2020
एमएस धोनी - फोटो : ट्विटर

लेकिन टीम की घोषणा के बाद एक बार फिर से पूर्व कप्तान धोनी का नाम टीम में नहीं होने की वजह से प्रशंसकों को निराशा हाथ लगी और सबने धोनी के बारे में पूछना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया पर टीम के एलान के बाद हर कोई सिर्फ धोनी के बारे में ही बात करता नजर आया।
 


 

वर्ल्ड कप के बाद से टीम से दूर

Team India announced MS dhoni will be unavailable again during srilanka and australia series in 2020
एम एस धोनी - फोटो : social Media

बता दें कि धोनी ने जुलाई में इंग्लैंड में हुए वर्ल्ड कप में ही आखिरी बार खेला था, सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के हाथों मिली हार के बाद धोनी ने क्रिकेट से ब्रेक ले लिया। इसके बाद से धोनी ने वेस्टइंडीज दौरे पर खुद को अनुपलब्ध बताया और फिर बांग्लादेश, दक्षिण अफ्रीका और फिर वेस्टइंडीज के खिलाफ साल के आखिरी सीरीज से भी दूर रहे। हालांकि उम्मीद की जा रही थी कि धोनी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में वापसी कर सकते हैं लेकिन एक बार फिर से वे टीम से दूर रहे। इसी के साथ शायद पहली बार ऐसा होगा जब धोनी इतने समय तक टीम से दूर रहेंगे और लगातार छह सीरीज नहीं खेलेंगे। 

विज्ञापन

सोशल मीडिया रिएक्शन

Team India announced MS dhoni will be unavailable again during srilanka and australia series in 2020
एमएस धोनी - फोटो : social media

इन सब बातों की वजह से ही क्रिकेट फैंस भी धोनी को लेकर चिंतित हैं और उनके संन्यास पर चर्चा कर रहे हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed