{"_id":"cb271efa-631b-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"team-india-and-england-reached-mohali-for-fourth-one-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौथे वन-डे के लिए मोहाली पहुंची दोनों टीमें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
चौथे वन-डे के लिए मोहाली पहुंची दोनों टीमें
चंडीगढ़/ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jan 2013 09:39 PM IST
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट टीम जैसे ही रविवार को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर पहुंची तो उनके चेहरों पर खिली मुस्कान देखकर प्रशंसकों का जोश भी दोगुना हो गया। भारत और इंग्लैंड के खिलाड़ी जेट एयरवेज के चार्टर्ड विमान से दोपहर 3.00 बजे चंडीगढ़ पहुंचे।
विज्ञापन
कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हों या फिर युवराज सिंह और विराट कोहली... सभी के चेहरों पर रांची वन-डे में धमाकेदार जीत की खुशी साफ झलक रही थी। भारतीय टीम इंग्लैंड पर 2-1 से बढ़त बना चुकी है और पांच मैचों की सीरीज को जीतने के मकसद से 23 जनवरी को दोपहर 12.00 बजे पीसीए स्टेडियम मोहाली में उतरेगी।
विज्ञापन