फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बर्थ-डे स्पेशल: हार्दिक पांड्या की बहुत जल्द होने लगी वर्ल्ड के बेस्ट ऑलराउंडर से तुलना

Wed, 11 Oct 2017 12:29 PM IST
amarujala.com-presented by: मुकेश झा
amarujala.com-presented by: मुकेश झा Updated Wed, 11 Oct 2017 12:29 PM IST
विज्ञापन
team india all rounder hardik pandya birthday celebration
हार्दिक पांड्या

टीम इंडिया के ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या का आज जन्मदिन है। पांड्या आज 24 साल के हो गए। इनका जन्मदिन 11 अक्टूबर 1993 को गुजरात के सूरत में हुआ था। जनवरी 2016 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए पहले टी-20 मैच में हार्दिक पांड्या को इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका मिला। टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू के बाद 2017 में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करने का मौका मिला। 


 

team india all rounder hardik pandya birthday celebration
हार्दिक पांड्या

दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने अपने प्रदर्शन से काफी तारीफ बटोरी हैं। इनकी तारीफ क्रिकेट जगत से एक से एक दिग्गज कर चुके हैं। हाल ही में हार्दिक के चाहने वाले उनकी तुलना भारत और विश्व के महान ऑलराउंडर्स में से एक कपिल देव करने लगे। क्रिकेट प्रेमियों के अधिकांश लोग उन्हें अगला कपिल देव मानने लगे। जबकि क्रिकेट के जानकार भी कहने लगे हैं कि पांड्या के रूप में टीम इंडिया को अगला कपिल देव मिल गया है।
 

team india all rounder hardik pandya birthday celebration
स्टीव स्मिथ - फोटो : ESPN

हार्दिक पांड्या की तारीफ ना सिर्फ भारत में हो रही है बल्कि ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर से लेकर कप्तान स्टीव स्मिथ ने भी इस भारतीय ऑलराउंडर की जमकर तारीफ की है। भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री ने हार्दिक पांड्या को बेहतरीन खिलाड़ी बताते हुए कहा हार्दिक पांड्या गजब का खिलाड़ी है, उसकी तरह स्पिन खेलने वाले खिलाड़ी मैंने बहुत कम ही देखे हैं। पांड्या दुनिया के किसी भी मैदान पर छक्का लगा सकते हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्मिथ ने कहा कि हार्दिक टीम इंडिया के बेहतरीन खिलाड़ी हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
team india all rounder hardik pandya birthday celebration

टीम इंडिया के पूर्व महान दिग्गज क्रिकेटर कपिल देव ने कहा कि हार्दिक पांड्या मुझसे बेहतर खिलाड़ी हैं। पांड्या के पास अच्छा टैलेंट है और महान प्लेयर बनने की क्षमता है। हमें उन्हें खेलने देना चाहिए और उन पर मैदान के बाहर का दबाव नहीं डालना चाहिए। पांड्या बहुत प्रतिभाशाली और शानदार खिलाड़ी हैं जो उन्हें मुझसे भी आगे खड़ा करता है।

विज्ञापन
team india all rounder hardik pandya birthday celebration
हार्दिक पांड्या - फोटो : ESPN

बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में हुए 5 वन-डे मैचों की सीरीज में पांड्या ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। पांड्या को उनके शानदार पारी खेलने के लिए दो बार उस सीरीज में मैन ऑफ द मैच मिला है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed