फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Team demands action if Chris Gayle fails to show up for Bangladesh T20 league 

क्रिस गेल पर हो सकती है कार्रवाई, इस टीम ने की डिमांड

Thu, 28 Nov 2019 08:17 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 28 Nov 2019 08:17 PM IST
विज्ञापन
Team demands action if Chris Gayle fails to show up for Bangladesh T20 league 
क्रिस गेल - फोटो : सोशल मीडिया

बांग्लादेश प्रीमियर लीग की फैंचाइजी टीम चटगांव चैलेंजर्स ने वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल के खिलाफ टूर्नामेंट में भाग नहीं लेने की स्थिति में कार्रवाई करने की मांग की है।

विज्ञापन


गेल को 11 दिसंबर से शुरु हो रहे इस टी-20 टूर्नामेंट के लिए चैलेंजर्स की टीम ने बांग्लादेश प्रीमियर लीग में खेलने के लिए चुना था। दक्षिण अफ्रीका के घरेलू टी-20 टूर्नमेंट मजांसी सुपर लीग में जोजी स्टार्स के लिए निराशाजनक प्रदर्शन करने वाले गेल ने कहा कि उन्हें ये जानकर आश्चर्य हुआ कि उनका नाम टीम में शामिल है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उन्होंने खेल से 'ब्रेक लेने' की योजना बनाई हैं। गेल ने कहा, 'मैं बिग बैश खेलने भी नहीं जा रहा हूं। मुझे नहीं पता कि आगे मैं कहां क्रिकेट खेलूंगा। मैं नहीं जानता कि बीपीएल (बांग्लादेश प्रीमियर लीग) में मेरा नाम कैसे पहुंच गया। मेरा नाम एक टीम में था और मुझे नहीं पता कि ऐसा कैसे हुआ।' चैलेजर्स के टीम निदेशक जलाल यूनुस ने कहा कि उनकी फ्रैंचाइजी ने गेल के एजेंट से बात करने के बाद उन्हें टीम के साथ जोड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूनुस ने कहा, 'उनके एजेंट से इस बात की पुष्टि की कि गेल को इस करार के बारे में पता है।' उन्होंने कहा, 'वह अगर अब नहीं आते है तो हम ड्रॉफ्ट के बाहर के किसी खिलाड़ी को टीम में लेंगें। लेकिन मुझे लगता है कि बीसीबी (बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड) को अनुशासन से जुड़े ऐसे मामलों में कार्रवाई करनी चाहिए।'

बीसीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी निजामुद्दिन चौधरी ने बुधवार को कहा कि उन्होंने गेल के ड्रॉफ्टिंग प्रक्रिया को देखा है, जिसमें कोई गलती नहीं है। गेल के बीपीएल के कई सत्रों में खेला और वह विदेशी खिलाड़ियों में सबसे अधिक रन (1,338) बनाने वालों में शीर्ष पर है। उन्होंने टूर्नमेंट में सबसे ज्यादा 120 छक्के लगाए है जो दूसरे स्थान पर काबिज बांग्लादेश के तमीम इकबाल के छक्कों से दोगुना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed