{"_id":"bdcbcb48-2b3f-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"tamim-keen-to-end-century-drought","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांग्लादेश के लिए टेस्ट खेलना आसान नहीं: तमीम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बांग्लादेश के लिए टेस्ट खेलना आसान नहीं: तमीम
ढाका/एजेंसी
Updated Sat, 10 Nov 2012 07:35 PM IST
विज्ञापन
बांग्लादेश के ओपनर तमीम इकबाल ने कहा है कि लंबे समय तक टेस्ट खेलने का मौका नहीं मिलने से क्रिकेट के इस प्रारूप में टीम काफी कमजोर हुई है। उन्होंने कहा कि इस कारण अगले हफ्ते से वेस्ट इंडीज के खिलाफ शुरू हो रही घरेलू टेस्ट सीरीज में उन्हें काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है।
विज्ञापन
बांग्लादेश की टीम 11 महीने के लंबे अंतराल के बाद टेस्ट खेलने जा रही है। तमीम ने कहा, ‘हमारी स्थिति टेस्ट में अच्छी नहीं है। हम लंबे अंतराल के बाद टेस्ट खेल रहे हैं। हमें क्रिकेट के एक प्रारूप से दूसरे प्रारूप में खुद को ढालने की आदत होनी चाहिए लेकिन अगर हमें टेस्ट खेलने का मौका नहीं मिलेगा तो इससे हमारे लिए टेस्ट खेलना आसान नहीं होगा।’
विज्ञापन