फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Tamim Iqbal hospitalised after experiencing chest pain

Tamim Iqbal Chest pain: मैच के दौरान तमीम इकबाल के सीने में उठा दर्द, अस्पताल में कराए गए भर्ती, जानें मामला

Mon, 24 Mar 2025 01:37 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 24 Mar 2025 01:37 PM IST
सार

तमीम इकबाल ने इस साल जनवरी में दूसरी बार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी। फिलहाल वह लीग क्रिकेट में खेल रहे थे और मैच के दौरान ही उन्हें सीने में दर्द की समस्या हुई। 

विज्ञापन
Tamim Iqbal hospitalised after experiencing chest pain
तमीम इकबाल - फोटो : ANI

विस्तार

बांग्लादेश के पूर्व कप्तान तमीम इकबाल को सोमवार को ढाका प्रीमियर डिवीजन क्रिकेट लीग मैच के दौरान सीने में दर्द होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ईएसपीएनक्रिकइंफो की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना मोहम्मडन स्पोर्टिंग क्लब और शाइनपुकुर क्रिकेट क्लब के बीच 50 ओवर के मैच की पहली पारी में हुई। मैच के दौरान 36 वर्षीय तमीम इकबाल को सीने में दर्द महसूस हुआ।

विज्ञापन

हेलीकॉप्टर की व्यवस्था की गई थी
रिपोर्ट में मैच रेफरी देबब्रत पॉल के हवाले से कहा गया है, 'तमीम को अस्पताल ले जाने के लिए हेलीकॉप्टर की व्यवस्था की गई थी, लेकिन सावर के बीकेएसपी मैदान में हेलीकॉप्टर लैंडिंग की व्यवस्था नहीं थी और वहां से उन्हें हवाई यात्रा के जरिया नहीं ले जाया जा सकता था। बाद में उन्हें फाजिलतुन्नेस अस्पताल ले जाया गया।'

विज्ञापन
विज्ञापन

तमीम ने इस साल जनवरी में संन्यास लिया था
तमीम इकबाल ने इस साल जनवरी में दूसरी बार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी। इससे पहले, जुलाई 2023 में, उन्होंने एक भावनात्मक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इसी तरह की घोषणा की थी, लेकिन तत्कालीन बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के कहने के बाद 24 घंटे के भीतर अपना फैसला बदल दिया था। हालांकि, चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम के एलान से पहले उन्होंने एकबार फिर संन्यास ले लिया। 

विज्ञापन

तमीम ने चयनकर्ताओं को सुनाया फैसला
बांग्लादेश के इस पूर्व कप्तान ने बुधवार को सिलहट में बांग्लादेश के चयनकर्ताओं को अपने फैसले से अवगत कराया। गाजी अशरफ हुसैन की अगुआई वाले पैनल ने उनसे चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए राष्ट्रीय टीम में फिर से शामिल होने का आग्रह किया था, लेकिन तमीम संन्यास लेने पर दृढ़ रहे। बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो सहित कुछ खिलाड़ियों ने उनसे पुनर्विचार करने का अनुरोध किया था, लेकिन उन्होंने संन्यास की पुष्टि करने से पहले एक दिन का और समय लिया और फिर अपना निर्णय बता दिया। तमीम इकबाल ने आखिरी बार 2023 में राष्ट्रीय टीम के लिए खेला था। उन्होंने बांग्लादेश के लिए 70 टेस्ट और 243 वनडे खेले हैं। टेस्ट में उन्होंने 5,134 रन और वनडे में 8,357 रन बनाए हैं। उन्होंने 78 टी20 अंतरराष्ट्रीय में 1,758 रन भी बनाए हैं।

तमीम ने फेसबुक पर पोस्ट भी किया
तमीम ने फेसबुक पर संन्यास का एलान करते हुए लिखा था, 'मैं लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर हूं। यह दूरी बनी रहेगी। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में मेरा अध्याय खत्म हो गया है। मैं लंबे समय से इस बारे में सोच रहा था। राष्ट्रीय असाइनमेंट के लिए मैं किसी के ध्यान में नहीं आना चाहता। इससे टीम अपना ध्यान खो सकती है। बेशक, मैं नहीं चाहता था कि ऐसा हो। कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने ईमानदारी से मुझे टीम में वापसी के लिए कहा। चयन समिति से भी चर्चा हुई। मैं उनका शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने मुझे टीम में शामिल करने की इच्छा जताई। हालांकि, मैंने अपने दिल की सुनी है।'

'बीसीबी को नहीं करना चाहिए था इंतजार'
तमीम ने कहा कि बीसीबी को उनके जवाब का इंतजार करना अनावश्यक था क्योंकि उन्होंने काफी समय पहले खुद को केंद्रीय अनुबंध से हटा लिया था। तमीम ने कहा, 'मैंने काफी समय पहले खुद को बीसीबी के केंद्रीय अनुबंध से हटा लिया था क्योंकि मैं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी नहीं करना चाहता था। कोई उस क्रिकेटर के बारे में चर्चा क्यों करेगा जो अब बीसीबी की अनुबंधित सूची में नहीं है? मैंने स्वेच्छा से एक साल से अधिक समय पहले अपनी जगह छोड़ दी थी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed