फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 world: south Africa Arrived India

'अपनी क्षमता से खेले तो हम चैंपियन बनेंगे, 'चोकर्स' का तमगा भी हटाएंगे'

Sat, 12 Mar 2016 12:56 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 12 Mar 2016 12:56 PM IST
विज्ञापन
T20 world: south Africa Arrived India
मुंबई पहुंची दक्षिण अफ्रीका की टीम

हर बार की तरह इस बार भी दक्षिण अफ्रीका को आईसीसी वर्ल्ड खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है, लेकिन क्रिकेट के वैश्विक टूर्नामेंट में नाजुक मोड़ पर उसकी टीम जीत की पटरी से उतर जाती है।

विज्ञापन


90 के दशक की शुरुआत में अंतरराष्टीय क्रिकेट जगत में लौटने के बाद से इस अफ्रीकी टीम का प्रदर्शन बेजोड़ रहा है, पर वह आज तक आईसीसी के किसी भी बड़े टूर्नामेंट को जीत नहीं सका है। वनडे में 7 (1992-2015) और 5 बार टी-20 वर्ल्ड कप (2007-14) में खेलने के बाद भी खिताबी जीत की आस बनी हुई है। फटाफट क्रिकेट के वर्ल्ड कप में यह टीम 2009 और 2014 में सेमीफाइनल में पहुंची थी। साथ ही पिछले साल वनडे वर्ल्ड कप में भी अंतिम 4 में पहुंचकर टीम ने अपना सफर खत्म कर लिया था।
विज्ञापन


बड़े टूर्नामेंटों में फ्लॉप शो दिखाने के कारण इस टीम को क्रिकेट वर्ल्ड का चोकर्स कहा जाने लगा। हर बार वर्ल्ड कप से पहले टीम के कप्तान और खिलाड़ी दावा करते हैं कि उनकी टीम इस बार चोकर्स का दाग धो देगी पर वो कामयाबी अभी भी इस टीम से दूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत में हो रहे टी-20 वर्ल्ड कप में भाग लेने के लिए अफ्रीकी टीम शुक्रवार को मुंबई पहुंच गई है और एक बार फिर कप्तान ने टीम का पुरान राग दोहराया है। दक्षिण अफ्रीकी टीम के कप्तान फैफ डु प्लेसिस का कहना है कि यदि टीम अपनी क्षमता से खेली तो इस बार वर्ल्ड टी-20 का खिताब दक्षिण अफ्रीका की झोली में होगा और साथ ही टीम के साथ लगा चोकर्स का तमगा भी हमेशा के लिए हट जाएगा।

उनका कहना है कि इस बार टीम पिछले 18 महीने से तैयारी कर रही है। भारतीय मैदान हमारे लिए अनजान नहीं है। 3 महीने पहले ही हमने 72 दिन के भारत दौरे में जीत हासिल की थी।

पत्रकारों से बातचीत में फैफ डु प्लेसिस ने कहा कि हम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी पिछली टी-20 सीरीज में मिली हार (1-2) से थोड़ा निराश भी हैं लेकिन भारतीय उपमहाद्वीप में हमने अच्छी क्रिकेट खेली है। भारत की मेजबानी में हो रहे वर्ल्ड टी-20 में बेहतर प्रदर्शन को लेकर टीम आश्वस्त है।


दक्षिण अफ्रीकी कप्तान मेजबान टीम इंडिया को प्रबल दावेदारों में शामिल करते हैं लेकिन उनका कहना है कि यह टूर्नामेंट हर टीम के लिए खुला है। तीसरे टी-20 वर्ल्ड कप में हिस्सा ले रहे फैफ डु प्लेसिस ने कहा कि दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों के लिए भारत में खेलना बड़ी चुनौती नहीं है क्योंकि उनकी टीम के खिलाड़ी आईपीएल में खेलते रहे हैं। उन्होंने कहा, "जिस तरह टीम इंडिया आजकल खेल रही है वो निश्चित रूप से खिताब की दावेदार है लेकिन टी-20 में कोई भी टीम किसी को हरा सकती है। लिहाजा हर टीम के लिए चुनौती खुली है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed