{"_id":"61893fd1f7fe0563192754c4","slug":"t20-world-cup-virat-kohli-gives-big-hint-at-rohit-sharma-becoming-india-s-next-t20i-captain-india-vs-namibia-t20-ravi-shastri","type":"story","status":"publish","title_hn":"विराट ने दिए संकेत: आखिरी मैच से पहले नए कप्तान के बारे में बताया, बोले- रोहित के रूप में टीम अच्छे हाथों में है","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
विराट ने दिए संकेत: आखिरी मैच से पहले नए कप्तान के बारे में बताया, बोले- रोहित के रूप में टीम अच्छे हाथों में है
Mon, 08 Nov 2021 08:48 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 08 Nov 2021 08:48 PM IST
सार
विराट विश्व कप के बाद एक बल्लेबाज के रूप में टी-20 खेलते रहेंगे। हालांकि, वे टेस्ट और वनडे में कप्तानी करते रहेंगे। वहीं, रोहित को टी-20 टीम की कमान और केएल राहुल-ऋषभ पंत में से किसी एक को उपकप्तानी सौंपी जा सकती है।
विज्ञापन
रोहित शर्मा और विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
टी-20 विश्व कप में टीम इंडिया आज नामीबिया के खिलाफ आखिरी मैच खेल रही है। इसके बाद सभी खिलाड़ी वतन वापसी करेंगे, क्योंकि भारत ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो चुका है। नामीबिया के खिलाफ टॉस के वक्त बतौर कप्तान आखिरी टी-20 मैच खेल रहे विराट कोहली ने नए कप्तान को लेकर बड़ा संकेत दिया है। उनके मुताबिक रोहित शर्मा ही टी-20 में भारतीय टीम के नए कप्तान होंगे।
टॉस के वक्त विराट ने कहा- टी-20 विश्व कप में टॉस की भूमिका अहम रही है। जब भी मैंने टॉस जीता है, हमने मैदान पर वही किया है, जो हम चाहते थे। परिणाम भी हमारे फेवर में रहे हैं। भारतीय टीम की कप्तानी करना मेरे लिए गर्व का पल रहा है और मैंने इसमें अपना बेस्ट दिया है। मुझे छोटे फॉर्मेट की जगह लंबे फॉर्मेट पर ध्यान देना चाहिए।
विराट ने कहा- मुझे जो मौके मिले, उसके लिए आभारी हूं। अब समय है कि नया कप्तान इस टीम को आगे लेकर बढ़े। रोहित एक उपकप्तान के रूप में इस टीम का पहले से ही ध्यान रख रहे हैं। उनके रूप में टीम इंडिया अच्छे हाथों में है। जिस तरह से मेरी टीम ने खेला मुझे उस पर गर्व है।
विज्ञापन
विराट विश्व कप के बाद एक बल्लेबाज के रूप में टी-20 खेलते रहेंगे। हालांकि, वे टेस्ट और वनडे में कप्तानी करते रहेंगे। वहीं, रोहित को टी-20 टीम की कमान और केएल राहुल-ऋषभ पंत में से किसी एक को उपकप्तानी सौंपी जा सकती है। रोहित आईपीएल के सबसे कामयाब कप्तान हैं। उन्होंने अपनी टीम को पांच बार आईपीएल चैंपियन बनाया है।
रोहित की कप्तानी में टीम इंडिया 19 टी-20 भी खेल चुकी है। इसमें से टीम ने 15 में जीत हासिल की। विराट की कप्तानी में टीम इंडिया 50 टी-20 मैच खेल चुकी है। इसमें से 30 में जीत मिली। वहीं, 16 में हार का सामना करना पड़ा। दो मैच टाई रहे और दो का कोई नतीजा नहीं निकला।
इससे पहले नए हेड कोच राहुल द्रविड़ ने नए कप्तान रोहित के साथ काम करने को लेकर हामी भरी थी। हालांकि, फिलहाल फैंस को रोहित को कप्तानी करता देखने के लिए इंतजार करना होगा। न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में केएल राहुल को कप्तानी सौंपी जा सकती है। रोहित-विराट समेत कई सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया जा सकता है।