{"_id":"666be28bd37454526d097ac1","slug":"t20-world-cup-us-state-department-spokesperson-took-dig-at-pakistan-team-defeat-against-usa-said-this-2024-06-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"T20 WC: बाबर एंड कंपनी पर अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने ली चुटकी, पाकिस्तान टीम की हार पर दिया यह बयान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 WC: बाबर एंड कंपनी पर अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने ली चुटकी, पाकिस्तान टीम की हार पर दिया यह बयान
Fri, 14 Jun 2024 11:56 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 14 Jun 2024 11:56 AM IST
सार
अब पाकिस्तान की हार पर अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर का बयान सामने आया है। उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट टीम पर चुटकी ली है।
विज्ञापन
मिलर ने पाकिस्तान टीम पर ली चुटकी
- फोटो : ICC
विस्तार
टी20 विश्व कप 2024 का रोमांच फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। जैसे-जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ता जा रहा है मुकाबले और मुश्किल होते जा रहे हैं। अच्छी टीमों को भी जीत के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। हालांकि, पाकिस्तान की टीम के लिए शुरुआत ही खराब रही थी। टीम को अपने पहले मैच में मेजबान अमेरिका के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। इस हार ने उनकी लय बिगाड़ दी। इसके बाद पाकिस्तान की टीम भारत से भी हार गई थी। अब पाकिस्तान की हार पर अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर का बयान सामने आया है। उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट टीम पर चुटकी ली है।
विज्ञापन
अमेरिका के पाकिस्तान को हराने पर मिलर का बयान
एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब मिलर से पूछा गया कि अमेरिका ने पाकिस्तान टीम को हरा दिया। पाकिस्तान क्रिकेट टीम को इस बार सेना ने ट्रेनिंग दी थी। साथ ही उनके पास हर तरह की सुविधाएं हैं और ट्रेनिंग की हर फैसिलिटी है। इसके बावजूद अमेरिका पाकिस्तान टीम को हराने में कामयाब रही। यह कुछ ऐसा है कि बास्केटबॉल में पाकिस्तान ने अमेरिका को हरा दिया हो? इस पर मिलर ने कहा- जब मैं अपनी विशेषज्ञता के क्षेत्र से परे चीजों पर टिप्पणी करने की कोशिश करता हूं तो मैं अक्सर परेशानी में पड़ जाता हूं। मैं कहूंगा कि पाकिस्तान की क्रिकेट टीम निश्चित रूप से उस श्रेणी में है।

#WATCH | On being asked about the USA beating Pakistan in the T20 Cricket World Cup, US Department of State Spokesperson Matthew Miller says "I often get in trouble when I try to comment on things beyond my area of expertise, and I would say Pakistan's cricket team is certainly… pic.twitter.com/xHxQ0AxuBE
— ANI (@ANI) June 14, 2024
विज्ञापन
विज्ञापन
मैच में क्या हुआ था?
बास्केटबॉल में अमेरिका का कोई तोड़ नहीं है। एनबीए अमेरिका के सबसे चर्चित खेल और टूर्नामेंट में से एक है। वहीं, बात करें टी20 विश्व कप 2024 की तो अमेरिका ने पाकिस्तान को सुपरओवर में हराया था। यह मुकाबला टेक्सास के डलास के ग्रैंड प्रियरी स्टेडियम में खेला गया। दरअसल, टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 159 रन बनाए थे। कप्तान बाबर आजम ने सबसे ज्यादा 44 रन बनाए थे।
जवाब में अमेरिका की टीम भी 20 ओवर में तीन विकेट गंवाकर 159 रन बना सकी। कप्तान मोनांक पटेल ने सबसे ज्यादा 50 रन बनाए। इसके बाद मैच सुपर ओवर में पहुंचा। अमेरिका ने सुपरओवर में पहले बल्लेबाजी करते हुए 18 रन बनाए। इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम छह गेंद पर 13 रन ही बना सकी। अमेरिका के कप्तान मोनांक पटेल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।