फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World Cup Team India captain Rohit Sharma retirement reacts on MS Dhoni post news in hindi

T20 WC: धोनी ने दी बधाई तो सामने आई रोहित शर्मा की प्रतिक्रिया, बोले- बतौर कप्तान तीनों प्रारूप खेलना मुश्किल

Sun, 30 Jun 2024 09:38 AM IST
श्वेता महतो स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बारबाडोस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बारबाडोस Published by: श्वेता महतो Updated Sun, 30 Jun 2024 09:38 AM IST
सार

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि तीनों प्रारूपों में अकेले टीम इंडिया की कप्तानी करना एक चुनौती है। हमारे और खिलाड़ियों के लिए इसे जल्दी से इसे अनुकूलन करना मुश्किल था।

विज्ञापन
T20 World Cup Team India captain Rohit Sharma retirement reacts on MS Dhoni post news in hindi
रोहित शर्मा - फोटो : ICC

विस्तार

भारत ने 17 साल के लंबे इंतजार को खत्म करते हुए दूसरी बार टी20 विश्व कप जीत लिया। बेहद ही रोमांचक फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को सात रनों से हराकर टीम इंडिया दो बार टी20 विश्व कप जीतने वाली तीसरी टीम बन चुकी है। इस विश्व कप के साथ ही टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली का टी20 इंटरनेशनल का सफर भी खत्म हो गया। दोनों ही खिलाड़ियों ने टी20 प्रारूप से संन्यास ले लिया। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इस खास मौके पर टीम को बधाई देते हुए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया। उनके इस पोस्ट पर कप्तान रोहित शर्मा ने प्रतिक्रिया दी। 
विज्ञापन


धोनी के पोस्ट पर रोहित ने दी प्रतिक्रिया
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के इंस्टाग्राम पोस्ट पर रोहित ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "धोनी अपने समय में एक शानदार खिलाड़ी थे। उन्होंने हमारे लिए और देश के लिए बहुत कुछ किया। उन्होंने हमारी सराहना की, यह जानकर मुझे खुशी हुई।"
विज्ञापन


तीनों प्रारूप में टीम इंडिया की कप्तानी करने को लेकर रोहित शर्मा ने कहा, "तीनों प्रारूपों में अकेले टीम इंडिया की कप्तानी करना एक चुनौती है। हमारे और खिलाड़ियों के लिए इसे जल्दी से इसे अनुकूलन करना मुश्किल था। आपको तकनीकी पहलुओं और बल्लेबाजी पर काम करना होगा। टी20 में आपका खेल अलग होता है। आपको शुरू से ही अलग अलग शॉट्स खेलने होते हैं। क्योंकि पारी की शुरुआत मैं करता हूं, इसलिए विभिन्न प्रारूपों को खेलना भी काफी मजेदार है। मैं सभी प्रारूपों में बल्लेबाजी और कप्तानी का आनंद लिया।"
विज्ञापन
विज्ञापन


टी20 से संन्यास लेने पर रोहित ने बताया कारण
फाइनल मैच के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने अपने संन्यास को लेकर मीडिया से बात की। उन्होंने कहा, "जब भी मुझे अंदर से महसूस होता है कि क्या सही है, मैं कोशिश करता हूं और करता रहता हूं। जब मैं टीम की कप्तानी करता हूं, तब भी मेरा स्वभाव यही रहता है। मैं अंदर से जो महसूस करता हूं वहू करना चाहता हूं। मैं अतीत और भविष्य के बारे में नहीं सोचता हूं। मैंने सोचा नहीं था कि मैं टी20 से संन्यास लूंगा, लेकिन परिस्थिति ऐसी आ गई और मुझे लगा कि यही सही समय है। विश्व कप जीतने के बाद अलविदा कहने से बेहतर कुछ नहीं है।"

भारत के दूसरी बार विश्व कप विजेता बनने पर कप्तान रोहित शर्मा ने खुशी जताई। उन्होंने कहा, "मैंने 2007 से खेलना शुरू किया था। मैं 50 ओवर के मैच के लिए आयरलैंड गया और हम जीत गए। इसके बाद हम टी20 वर्ल्ड कप के लिए दक्षिण अफ्रीका गए, वहां भी हम जीते। और अब यह एक चक्र है। मैं इससे बहुत खुश हूं।"


क्या रहा फाइनल मुकाबले का हाल
बता दें कि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने बहुत जल्दी ही अपने तीन विकेट गंवा दिए। विराट कोहली, अक्षर पटेल और हार्दिक पांड्या ने टीम इंडिया को संभाला और दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 177 रनों का लक्ष्य दिया। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से एनरिक नॉर्त्जे और केशव महाराज ने दो-दो विकेट लिए। 177 रनों का लक्ष्य लेकर बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की भी शुरुआत अच्छी नहीं रही। महज 12 के स्कोर पर अफ्रीका ने दो विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक और ट्रिस्टन स्टब्स ने पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन वे भी ज्यादा देर तक ऐसा करने में कामयाब नहीं रहे। हेनरिक क्लासेन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 27 गेंदों में 52 रनों की पारी खेली। उन्होंने अफ्रीका को जीत के बहुत करीब पहुंचा दिया था, लेकिन हार्दिक पांड्या की बेहतरीन गेंदबाजी ने अफ्रीका की झोली से जीत झीन ली। पांड्या ने तीन ओवर में 20 रन देकर तीन विकेट झटके, जबकि तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह दो-दो विकेट लेने में कामयाब रहे। इसी के साथ वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बाद टीम इंडिया दो बार टी20 विश्व कप जीतने वाली तीसरी टीम बन चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed