फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World Cup: Sri Lanka defeat Namibia by seven wickets in the first match in Dubai

टी20 विश्व कप : श्रीलंका ने शुरुआती चरण के पहले मुकाबले में नामीबिया को सात विकेट से हराया

Tue, 19 Oct 2021 06:28 AM IST
Kuldeep Singh स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आबुधाबी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आबुधाबी Published by: Kuldeep Singh Updated Tue, 19 Oct 2021 06:28 AM IST
सार

श्रीलंका ने जीत के लिए मिले 97 रन के लक्ष्य को 13.3 ओवर में हासिल कर लिया। ग्रुप ए के इस मैच में श्रीलंका के लिए भानुका राजपक्षे ने नाबाद 42 रन बनाए।

विज्ञापन
T20 World Cup: Sri Lanka defeat Namibia by seven wickets in the first match in Dubai
श्रीलंकाई टीम - फोटो : श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड

विस्तार

श्रीलंका ने आईसीसी टी20 विश्व कप के शुरुआती चरण के अपने पहले मुकाबले में सोमवार को यहां नामीबिया को सात विकेट से हराया। श्रीलंका ने जीत के लिए मिले 97 रन के लक्ष्य को 13.3 ओवर में हासिल कर लिया। ग्रुप ए के इस मैच में श्रीलंका के लिए भानुका राजपक्षे ने नाबाद 42 रन बनाए।

विज्ञापन


हालांकि नामीबिया ने शुरुआत में पाथम निसांका (05), कुसाल परेरा (11) और दिनेश चांदीमल (05) को पावरप्ले के छह ओवरों में आउट कर चुनौती देने का प्रयास किया लेकिन आविष्का फर्नांडो (30) और भानुका राजपक्षा ने 2014 की चैंपियन श्रीलंका टीम को उसके बाद आसानी से जीत दिला दी।
विज्ञापन


भानुका ने तेज गेंदबाज जेन की गेंद पर छक्का मारकर जीत दिलाई। इस तरह ग्रुप ए में आयरलैंड के साथ श्रीलंका के भी दो अंक हो गए हैं। नामीबिया के लिए स्पिनर बर्नाड ने 16 रन देकर एक विकेट लिया। इसके अलावा रुबेन और स्मिट ने विकेट लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed