फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World Cup Sachin Tendulkar selected six players for T20 World Cup asked fans to choose playing 11

T20 World Cup: सचिन तेंदुलकर ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए छह खिलाड़ियों को चुना, फैंस से प्लेइंग-11 चुनने को कहा

Tue, 12 Jul 2022 04:02 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Tue, 12 Jul 2022 04:02 PM IST
सार

विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे बड़े खिलाड़ियों के लगातार फ्लॉप होने के कारण फैंस परेशान हैं। ऐसे में सचिन तेंदुलकर ने चार महीने पहले प्लेइंग-11 के छह खिलाड़ियों का चयन किया है।

विज्ञापन
T20 World Cup Sachin Tendulkar selected six players for T20 World Cup  asked fans to choose playing 11
वीरेंद्र सहवाग, सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इस साल अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप की मेजबानी करेगा। भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत पाकिस्तान के खिलाफ 23 अक्टूबर को करेगी। भारतीय टीम किन खिलाड़ियों के साथ टूर्नामेंट में जाएगी, इसे लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे बड़े खिलाड़ियों के लगातार फ्लॉप होने के कारण फैंस परेशान हैं। ऐसे में सचिन तेंदुलकर ने चार महीने पहले प्लेइंग-11 के छह खिलाड़ियों का चयन किया है। उन्होंने अपनी आधिकारिक ऐप 100MB के ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट में टीम के बारे में बताया।
विज्ञापन


उन्होंने कप्तान रोहित शर्मा को बतौर ओपनर टीम में शामिल किया है। दूसरे ओपनर की जगह उन्होंने खाली छोड़ दिया है। तीसरे क्रम पर आउट ऑफ फॉर्म चल रहे विराट कोहली को रखा है। कोहली इंग्लैंड के खिलाफ दो टी20 मैचों में एक और 11 रन ही बना सके थे। करीब तीन साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक नहीं लगाने के कारण विराट दबाव में हैं और पूर्व कप्तान कपिल देव सहित कई दिग्गजों ने उन्हें बाहर करने की वकालत की है।
विज्ञापन


तेंदुलकर ने चौथे क्रम पर सूर्यकुमार को रखा है। इस नंबर पर उनकी टक्कर श्रेयस अय्यर और दीपक हुड्डा से है। अय्यर अनुभवी खिलाड़ी हैं। वहीं, हुड्डा ने आयरलैंड के खिलाफ शतक लगाकर खुद को साबित किया है। वह इस समय शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। सूर्यकुमार ने भी इंग्लैंड के खिलाफ शतक लगाया। तेंदुलकर ने अय्यर और हुड्डा पर सूर्यकुमार को तरजीह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांचवें स्थान को सचिन ने खाली छोड़ दिया है। उन्होंने छठे नंबर पर हार्दिक पांड्या को रखा है। पांड्या ने आईपीएल से शानदार वापसी की और इस समय बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी में बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। तेंदुलकर ने इसके बाद सातवें नंबर को भी खाली छोड़ दिया है। वहीं, आठवें नंबर पर भुवनेश्वर कुमार को रखा है। दाएं हाथ के इस गेंदबाज ने अपनी स्विंग गेंदबाजी से इंग्लैंड में कहर बरपाया था। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड अपने नाम किया।




नौवें और 11वें क्रम को तेंदुलकर ने खाली छोड़ दिया है। उन्होंने 10वें स्थान पर जसप्रीत बुमराह को रखा है। बुमराह और भुवनेश्वर की जोड़ी टी20 में खतरनाक है। दोनों के ऊपर ऑस्ट्रेलिया में बेहतर प्रदर्शन करने का दबाव भी है। इस तरह सचिन ने दूसरे ओपनर, पांचवें क्रम के बल्लेबाज, विकेटकीपर और दो गेंदबाज की जगह को खाली रखा है। उन्होंने फैंस से प्लेइंग-11 बनाने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed