फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World Cup 2016: Pakistan lose to New Zealand by 22 runs in Mohali

पाकिस्तान को हराकर न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में पहुंची

Wed, 23 Mar 2016 11:51 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 23 Mar 2016 11:51 AM IST
विज्ञापन
T20 World Cup 2016: Pakistan lose to New Zealand by 22 runs in Mohali

टी-20 वर्ल्ड कप में मंगलवार को खेले गए अहम मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। पाक को कीवी टीम ने 22 रनों से शिकस्त दी।

विज्ञापन


न्यूजीलैंड ने पहले खेलते हुए गुप्टिल के शानदार 80 रनों की बदौलत 5 विकेट पर 180 रन बनाए। गुप्टिल ने 48 गेंदों का सामना किया। वहीं 181 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तानी टीम 20 ओवरों में 5 विकेट पर 158 रन ही बना सकी।
विज्ञापन


इस तरह से न्यूजीलैंड ने मोहाली के पंजाब क्रिकेट संघ मैदान पर खेले गए सुपर-10 दौर के ग्रुप-2 मुकाबले में पाकिस्तान को 22 रनों से हरा दिया। वहीं, पाकिस्तान की ओर से शारजील ने 25 गेंदों पर 47 रन और शहजाद ने 32 गेंदों पर 30 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यूजीलैंड वर्ल्ड कप के ग्रुप ए में हैं। इसमें न्यूजीलैंड के अलावा भारत, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश हैं। सेमीफाइनल में इस ग्रुप से सिर्फ दो ही टीमें पहुंचेगी। जबकि पाकिस्तान और बांग्‍लादेश के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद लगभग खत्म हो चुकी है। यह स्पष्ट है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया में से ही एक टीम सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर सकेगी।

स्कोर बोर्ड इस प्रकार रहा:

न्यूजीलैंड 5 विकेट पर 180 रन 
गुप्टिल बो सामी 80 48 10/3
विलियम्सन का आफरीदी बो इरफान 17    21 1/0
मुनरो का खालिद बो आफरीदी 07 06 1/0
एंडरसन का मलिक बो आफरीदी 21 14 3/0
टेलर नाबाद 36 23 2/1
रोंची का मलिक बो सामी 11 07 0/1
इलियट नाबाद 01 01 0/0
अतिरिक्त : 7। विकेट पतन : 1-62, 2-75, 3-127, 4-132, 5-164। गेंदबाजी : आमिर 4-0-41-0, इरफान 4-0-46-1, सामी 4-0-23-2, वसीम 4-0-26-0, आफरीदी 4-0-40-2 । 


पाकिस्तान 5 विकेट पर 158 रन 
शारजील का गुप्टिल बो मिलने 47 25 9/1
शहजाद का गुप्टिल बो सैंटनर 30 32 3/0
लतीफ का इलियट बो सैंटनर 03 07 0/0
उमर का गुप्टिल बो मिलने 24 26 0/0
आफरीदी का एंडरसन बो सोढी 19 09 2/1
मलिक नाबाद     15 13 0/0
सरफराज नाबाद 11 08 0/0
अतिरिक्त : 9। विकेट पतन : 1-65, 2-79, 3-96, 4-123, 5-140 । गेंदबाजी : सैंटनर 4-0-29-2, एंडरसन 2-0-14-0, मिलने 4-0-26-2, मैकक्लेनघन 4-0-43-0, इलियट 2-0-16-0, सोढी 4-0-25-1 । 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed