फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World Cup: New Zealand fast bowler Lockie Ferguson out of the T20 World Cup before the match against India | Ind vs NZ ; PAK vs NZ

T20 World Cup: भारत के खिलाफ मैच से पहले न्यूजीलैंड को झटका, तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन विश्व कप से बाहर

Tue, 26 Oct 2021 09:59 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 26 Oct 2021 09:59 PM IST
सार

फर्ग्यूसन को आईपीएल 2021 के प्लेऑफ के दौरान चोटिल हुए थे। उन्हें उसी वक्त घुटने के पास (काफ मसल टीयर) चोट लगी थी।

विज्ञापन
T20 World Cup: New Zealand fast bowler Lockie Ferguson out of the T20 World Cup before the match against India | Ind vs NZ ; PAK vs NZ
लॉकी फर्ग्यूसन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

न्यूजीलैंड की टीम आज पाकिस्तान के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत की है। हालांकि, मैच से पहले टॉस के दौरान कीवी कप्तान ने एक बुरी खबर दी। तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन टी-20 विश्व कप से बाहर हो गए हैं। उन्हें आईपीएल के दौरान ही चोट लगी थी। फर्ग्यूसन आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से खेलते हैं।
विज्ञापन


फर्ग्यूसन को आईपीएल 2021 के प्लेऑफ के दौरान चोटिल हुए थे। उन्हें उसी वक्त घुटने के पास (काफ मसल टीयर) चोट लगी थी। इस वजह से वह एक-दो मैच नहीं खेल सके थे। हालांकि, उन्होंने फाइनल में वापसी की और मैच भी खेले। इसके बाद विश्व कप में उनकी समस्या और बढ़ गई। 
विज्ञापन


फर्ग्यूसन ने आईपीएल 2021 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खेलते हुए 13 मैचों में 13 विकेट लिए थे। उनके नाम टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 24 विकेट झटके हैं। न्यूजीलैंड के हेड कोच गैरी स्टीड ने कहा कि हमारे लिए यह दुखद खबर है। मैच से ठीक पहले चोटिल होने की खबर से हम निराश हैं। वे हमारे प्लान का बड़ा हिस्सा थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed