Hindi News
›
Cricket
›
Cricket News
›
T20 World Cup: Man Kept Reading Novels during England vs New Zealand match, 'Batman' also appeared, VIDEO
{"_id":"6361105435417907152a06de","slug":"t20-world-cup-man-kept-reading-novels-during-england-vs-new-zealand-match-batman-also-appeared-video","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"VIDEO: इंग्लैंड-न्यूजीलैंड के बीच मुकाबले को छोड़ उपन्यास पढ़ता रहा शख्स, 'किंग चार्ल्स' और 'बैटमैन' भी आए नजर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
VIDEO: इंग्लैंड-न्यूजीलैंड के बीच मुकाबले को छोड़ उपन्यास पढ़ता रहा शख्स, 'किंग चार्ल्स' और 'बैटमैन' भी आए नजर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्बेन
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 01 Nov 2022 06:31 PM IST
सार
मैच में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 179 रन बनाए। इसके बाद जब न्यूजीलैंड की टीम चेज करने उतरी तो पहले ही ओवर में कैमरा दर्शक दीर्घा की ओर घूमा। इसमें एक ऐसा शख्स कैद हुआ जिसे मैच से कोई लेनादेना नहीं था।
विज्ञापन
मैच के दौरान उपन्यास पढ़ता रहा शख्स
- फोटो : सोशल मीडिया
टी20 वर्ल्ड कप में मंगलवार को सुपर-12 राउंड के ग्रुप वन के मुकाबले में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 20 रन से हरा दिया। यह मैच इंग्लैंड के नजरिये से बेहद महत्वपूर्ण था। इस मैच में हार इंग्लिश टीम के वर्ल्ड कप से बाहर कर देती। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ और जोस बटलर की टीम ने जीत हासिल की। ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे इस वर्ल्ड कप में अब तक कई रोमांचक मैच हुए हैं और दर्शक भी इन मैचों का जमकर लुत्फ उठा रहे हैं। दर्शक दीर्घा में भी कई ऐसे वाक्ये देखने को मिले जिसने पुरी दुनिया को खुश कर दिया। कोई दर्शक भरे स्टेडियम में अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करता नजर आया है तो कोई दिलचस्प पोस्टर लेकर मैदान में पहुंचा। अब एक वीडियो वायरल हो रहा है जो कि इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए मैच का है।
विज्ञापन
दरअसल, मैच में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 179 रन बनाए। इसके बाद जब न्यूजीलैंड की टीम चेज करने उतरी तो पहले ही ओवर में कैमरा दर्शक दीर्घा की ओर घूमा। इसमें एक ऐसा शख्स कैद हुआ जिसे मैच से कोई लेनादेना नहीं था। वह दर्शक अमेरिकी उपन्यासकार क्लाइव कसलर की नॉवेल 'क्रिसेंट डॉन' पढ़ता नजर आया। वह दर्शक किताब पढ़ने में इतना मशगूल रहा कि उसे यह तक पता नहीं चला की कैमरा उसकी ओर है। इसे देखकर कमेंटेटर भी हंसने लगे। आईसीसी और टी20 वर्ल्ड कप ने इंस्टाग्राम पर इसका वीडियो भी शेयर किया है।
इंग्लैंड के फैन्स हमेशा मैच को एन्जॉय करते दिखते हैं। वह अलग-अलग कॉस्ट्यूम में मैदान में पहुंचते हैं। इसी कड़ी में इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड मैच में एक फैन 'बैटमैन' की कॉस्ट्यूम में मैदान में पहुंचा। कैमरे की नजर जब उस फैन पर पड़ी तो उसने 'आई एम वॉचिंग यू' (I Am Watching You) का पोज भी बनाया। इसके अलावा एक फैन किंग चार्ल्स के ड्रेस अप में नजर आया। उसने किंग चार्ल्स का मास्क भी पहन रखा था। इंग्लैंड की जीत के बाद उस शख्स ने बाकी फैन्स का अभिवादन भी स्वीकार किया। इन दोनों घटनाओं का वीडियो भी आईसीसी ने शेयर किया है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।