फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World Cup: KL Rahul will open with Rohit Sharma, says Virat Kohli; Rahul was in excellent form in IPL 2021

T20 World Cup: रोहित के साथ ओपनिंग करेगा यह धाकड़ बल्लेबाज, आईपीएल में भी शानदार फॉर्म में था

Mon, 18 Oct 2021 11:27 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 18 Oct 2021 11:27 PM IST
सार

T20 World Cup: कोहली ने सोमवार को इंग्लैंड के खिलाफ अभ्यास मैच के दौरान टॉस के वक्त कहा कि वह टी20 विश्व कप में पारी की शुरुआत नहीं करेंगे। इसकी बजाय तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे।

विज्ञापन
T20 World Cup: KL Rahul will open with Rohit Sharma, says Virat Kohli; Rahul was in excellent form in IPL 2021
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टी-20 विश्व कप का आगाज हो चुका है। इससे पहले सभी टीमें अभ्यास मैच खेल रही हैं। भारत ने भी सोमवार को इंग्लैंड के खिलाफ अभ्यास मैच खेला। मुकाबला शुरू होने से पहले भारतीय कप्तान विराट कोहली ने बड़ा एलान किया है। 
विज्ञापन


टॉस के वक्त कोहली ने क्या कहा?
कोहली ने सोमवार को इंग्लैंड के खिलाफ अभ्यास मैच के दौरान टॉस के वक्त कहा कि वह टी20 विश्व कप में पारी की शुरुआत नहीं करेंगे। इसकी बजाय तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे। उन्होंने ये भी कहा कि केएल राहुल और रोहित शर्मा ही सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन

पाकिस्तान के खिलाफ मैच को लेकर क्या कहा?
विराट से पाकिस्तान के खिलाफ 24 अक्तूबर को होने वाले मैच के बारे में पूछा गया तो उन्होंने साफ तौर पर कुछ कहने से किनारा कर लिया। उनसे प्लेइंग-11 में बल्लेबाजों के बारे में पूछा गया था। हालांकि, इसके जवाब में कोहली ने सिर्फ इतना कहा कि वह तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे।

राहुल को लेकर कोहली ने क्या कहा?
कोहली ने कहा- आईपीएल से पहले चीजें अलग थीं, माहौल अलग था। अब शीर्ष क्रम पर लोकेश राहुल के अलावा किसी और को खिलाना मुश्किल है। रोहित के बारे में तो सोचने की ही जरूरत नहीं है। वह विश्व स्तरीय खिलाड़ी है। मैं तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करूंगा। अभी फिलहाल बस एक यही जानकारी जो मैं आपको दे सकता हूं।

राहुल आईपीएल में भी शानदार फॉर्म में थे
राहुल आईपीएल में शानदार फॉर्म में थे। उन्होंने 626 रन बनाये थे और सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में तीसरे नंबर पर रहे थे। राहुल ने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 30 छक्के लगाये थे। कोहली ने कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ पहले मैच के लिए टीम की तैयारी लगभग पूरी है।

अभ्यास मैच से लय में वापसी की कोशिश
उन्होंने कहा कि इन दो अभ्यास मैचों का मकसद सभी को मौका देना है, क्योंकि सभी एक छोटे से ब्रेक के बाद खेल शुरू करने वाले हैं। हमारी कोशिश एक टीम के तौर पर लय हासिल करने की है। हम आईपीएल में अलग-अलग टीमों में थे, इसलिए एकजुट होना जरूरी है। सभी खिलाड़ियों को जल्द ही अपने रोल में ढलना होगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed