फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World Cup IND vs PAK Colombo Pitch Report Favors Spinners Varun India X-Factor vs Pakistan

T20 World Cup: कोलंबो की पिच पर स्पिनरों को मिलती है मदद, पाकिस्तान के खिलाफ वरुण साबित होंगे तुरुप का इक्का?

Sat, 14 Feb 2026 09:45 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 14 Feb 2026 09:45 AM IST
सार

कोलंबो का आर प्रेमादासा स्टेडियम टी20 विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले की मेजबानी के लिए तैयार है। यहां की पिच आमतौर पर स्पिनरों के मददगार मानी जाती है और यह देखना दिलचस्प होगा कि जब भारत और पाकिस्तान की टीमें भिड़ेंगी तो पिच का मिजाज कैसा रहता है।

विज्ञापन
T20 World Cup IND vs PAK Colombo Pitch Report Favors Spinners Varun India X-Factor vs Pakistan
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : IANS

विस्तार

भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप का महामुकाबला रविवार को कोलंबो में खेला जाएगा। यह मैच आर प्रेमादासा स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां की पिच आमतौर पर स्पिनरों के मददगार मानी जाती है। भारत के पास मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल मौजूद हैं, लेकिन पाकिस्तान भी इस मामले में कम नहीं है क्योंकि उसकी टीम में अबरार अहमद और उस्मान तारिक हैं जो भारतीय बल्लेबाजों के सामने चुनौती पेश कर सकते हैं। 
विज्ञापन

क्या तीन स्पिनर के साथ उतरेगा भारत?
भारतीय टीम शुरुआती दो मैचों में दो स्पिनरों के साथ उतरी है। भारत के लिए अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती ने स्पिन विभाग का जिम्मा संभाला है। कोलंबो में स्पिनरों की मददगार पिच को देखते हुए इस संभावना को भी खारिज नहीं किया जा सकता कि भारत पाकिस्तान के खिलाफ तीन स्पिनरों के साथ उतरे। भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने भी भारत को सलाह दी है कि वह अर्शदीप सिंह की जगह कुलदीप यादव को एकादश में शामिल करे। शनिवार को भारतीय टीम कोलंबो में अभ्यास करने उतरेगी। उस वक्त मुख्य कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव पिच का निरीक्षण जरूर करेंगे। इससे पहले, शुक्रवार को इसी मैदान पर जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला खेला गया था जहां जिम्बाब्वे ने उलटफेर किया था। 

ये भी पढ़ें: IND vs PAK: भारत का श्रीलंका पहुंचने पर भव्य स्वागत, ढोल की धुन पर थिरके अर्शदीप; हार्दिक के साथ दिखीं माहिका
विज्ञापन
विज्ञापन

पिच पर कैसा असर डालेंगे स्पिनर
यह सोचना भी मुश्किल है कि मिस्ट्री स्पिनर वरुण, अहमद और तारिक की गेंदबाजी इस तरह की पिच पर कैसा असर डाल सकती है। पिछले साल आईपीएल के दौरान वरुण की साइडस्पिन से ओवरस्पिन करने से उनमें सुधार हुआ। कोण में हल्के बदलावों के साथ वरुण कई दूसरे स्पिनरों की तुलना में तेजी से भी गेंदबाजी (औसत 95 किमी प्रति घंटा) करते हैं। हालांकि यह ट्रैक उन्हें रफ्तार धीमी करने पर मजबूर कर सकता है। यह बाबर आजम जैसे बल्लेबाज के लिए अच्छा नहीं है जो चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हैं और वरुण की गेंदों पर संघर्ष करते रहे हैं। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान अब भी शुरू से ही संघर्ष कर रहे हैं और अमेरिका के खिलाफ पिछले मैच में आधुनिक खेल के हिसाब से ढलने में उनकी हिचकिचाहट का का नमूना देखने को मिला।
विज्ञापन

तारिक-अबरार से रहना होगा सावधान
पाकिस्तान के पास वरुण का मजबूत जवाब है तारिक। उनकी पॉज एंड स्लिंग गेंद डालने के तरीके ने क्रिकेट के गलियारों में पहले ही काफी चर्चा शुरू कर दी हैं। अब रविवार को यह ऑफ-स्पिनर भारत के मजबूत बल्लेबाजी क्रम को रोकना चाहेगा। कुछ को उनमें पूर्व श्रीलंकाई गेंदबाज लसिथ मलिंगा की झलक मिलेगी। अबरार को थोड़ा कमतर आंका गया है और भारतीय बल्लेबाज भी उनके खिलाफ कुछ बार खेल चुके हैं। लेकिन प्रेमादासा जैसी पिच पर यह लेग-स्पिनर अब भी मुश्किल हो सकता है। 27 साल का यह गेंदबाज खिलाड़ियों को चौंकाने के लिए गुगली और कैरम बॉल पर निर्भर रहता है और उसके 49 टी20 अंतरराष्ट्रीय विकेट में से 34 इन्हीं दो गेंदों की बदौलत मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed