{"_id":"6162d5a38ebc3e05ef25d911","slug":"t20-world-cup-icc-will-introduce-two-drinks-interval-of-two-and-half-minutes-per-innings","type":"story","status":"publish","title_hn":"ICC T20 World Cup: यूएई और ओमान में हर मैच के दौरान होंगे दो ड्रिंक्स ब्रेक, पारी के बीच में मिलेगा ढाई मिनट का समय","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ICC T20 World Cup: यूएई और ओमान में हर मैच के दौरान होंगे दो ड्रिंक्स ब्रेक, पारी के बीच में मिलेगा ढाई मिनट का समय
Sun, 10 Oct 2021 05:29 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 10 Oct 2021 05:29 PM IST
सार
आईसीसी ने आगामी टी-20 वर्ल्ड कप के लिए एक नया नियम लागू किया है। संयुक्त अरब अमीरात और ओमान में होने वाले आईसीसी टूर्नामेंट में ड्रिंक्स ब्रेक का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन
टी-20 वर्ल्ड कप
- फोटो : twitter@ICC
विस्तार
आईसीसी ने आगामी टी-20 वर्ल्ड कप के लिए एक नया नियम लागू किया है। संयुक्त अरब अमीरात और ओमान में होने वाले आईसीसी टूर्नामेंट में ड्रिंक्स ब्रेक का प्रावधान किया गया है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद् द्वारा रविवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार टूर्नामेंट के हर मैच के दौरान प्रत्येक पारी में ढाई मिनट का ब्रेक होगा। यानी हर मैच में दो बार ढाई मिनट और कुल पांच मिनट का ब्रेक होगा।
विज्ञापन
आईसीसी के इस नियम से खिलाड़ियों को जहां रणनीति बनाने का मौका मिलेगा वहीं प्रायोजकों को कमाई में फायदा होगा। क्रिकेट की अंतरराष्ट्रीय संस्था ने इसके अलावा दो नए नियम लागू करने का भी फैसला किया।
विज्ञापन
डीआरएस लागू होगा
पुरुषों की टी-20 टूर्नामेंट में पहली बार निर्णय समीक्षा प्रणाली (डीआरएस) का इस्तेमाल किया जाएगा। यह प्रणाली कुछ ही दिनों बाद शुरू होने वाले टी-20 विश्व कप मैचों में उपलब्ध होगी। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद द्वारा जारी खेल शर्तों के मुताबिक, 17 अक्तूबर से खेले जाने वाले टी-20 वर्ल्ड कप में प्रत्येक टीम को प्रति पारी के आधार पर दो डीआरएस मिलेंगे।
विज्ञापन
न्यूनतम ओवरों की संख्या बढ़ाई
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने देरी और बारिश से बाधित मैचों के लिए न्यूनतम ओवरों की संख्या बढ़ाने का भी फैसला किया है। टी-20 विश्व कप के ग्रुप मैचों के दौरान प्रत्येक टीम को डकवर्थ लुइस पद्धति से परिणाम तय करने के लिए कम से कम पांच ओवर तक बल्लेबाजी करने की आवश्यकता होगी। वहीं, सेमीफाइनल और फाइनल के लिए परिणाम को प्रभावित करने के लिए प्रत्येक टीम को कम से कम 10 ओवर तक बल्लेबाजी करने की जरूरत होगी।