फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World Cup: ICC allows participating nations to bring 15 players, 8 officials

T20 World Cup: एक टीम से बस इतने ही लोग जा सकेंगे यूएई, जानें आईसीसी ने कितने खिलाड़ियों की दी अनुमति

Fri, 13 Aug 2021 08:29 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 13 Aug 2021 08:29 PM IST
सार

आईसीसी ने भाग लेने वाले देशों के लिए अपने अंतिम 15 खिलाड़ियों और कोच एवं सहयोगी सदस्यों के आठ अधिकारियों की सूची भेजने के लिए 10 सितंबर की समय सीमा तय की है। 

विज्ञापन
T20 World Cup: ICC allows participating nations to bring 15 players, 8 officials
टी-20 वर्ल्ड कप - फोटो : ट्विटर

विस्तार

आईसीसी ने आगामी टी-20 विश्व कप में भाग लेने वाले देशों को यूएई में टूर्नामेंट के लिए 15 खिलाड़ियों और आठ अधिकारियों को लाने की अनुमति दी है। शुक्रवार को इस बात की पुष्टि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के एक अधिकारी ने की। उन्होंने कहा कि आईसीसी ने भाग लेने वाले देशों के लिए अपने अंतिम 15 खिलाड़ियों और कोच एवं सहयोगी सदस्यों के आठ अधिकारियों की सूची भेजने के लिए 10 सितंबर की समय सीमा तय की है। 

विज्ञापन

10 सितंबर तक भेजनी होगी टीम की सूची

इस अधिकारी ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया, 'आईसीसी ने कोरोना और बायो-बबल की स्थिति को देखते हुए टी-20 विश्व कप में भाग लेने वाले देशों को अतिरिक्त खिलाड़ियों को टीम के साथ लाने की अनुमति दी है लेकिन इसका खर्च संबंधित बोर्डों को वहन करना होगा।' उन्होंने कहा, 'आईसीसी सिर्फ 15 खिलाड़ियों और आठ अधिकारियों का खर्च वहन करती है।' उन्होंने कहा, 'बोर्ड को 10 सितंबर तक अपनी टीम की सूची भेजनी होगी।'

 

विज्ञापन
विज्ञापन

17 अक्तूबर से शुरू होगा टूर्नामेंट

बता दें कि टी-20 विश्व कप का आयोजन 17 अक्तूबर से 14 नवंबर तक ओमान और यूएई (दुबई, अबुधाबी और शारजाह) में होगा। आठ देशों की क्वालीफाइंग टूर्नामेंट को 23 सितंबर से खेला जाएगा। इसमें श्रीलंका, बांग्लादेश और आयरलैंड की टीमें भी शामिल है। इसमें से चार टीमें सुपर-12 चरण के लिए क्वालीफाई करेगी। गौरतलब है कि इस टूर्नामेंट का आयोजन भारत में होने वाला था, लेकिन कोरोना की स्थिति के कारण आईसीसी ने इसे यूएई में स्थानांतरित कर दिया। मगर भारत इस टूर्नामेंट का मेजबान बना रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed