{"_id":"636365e6da2f7578ad2361d7","slug":"t20-world-cup-gautam-gambhir-once-again-criticized-virat-kohli-said-batsman-can-not-ask-umpire-for-decision","type":"story","status":"publish","title_hn":"T20 World Cup: गौतम गंभीर ने एक बार फिर की कोहली की आलोचना, कहा- बल्लेबाज अंपायर को फैसले के लिए नहीं कह सकता","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 World Cup: गौतम गंभीर ने एक बार फिर की कोहली की आलोचना, कहा- बल्लेबाज अंपायर को फैसले के लिए नहीं कह सकता
Thu, 03 Nov 2022 12:25 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Thu, 03 Nov 2022 12:25 PM IST
सार
भारत ने एडिलेड में बांग्लादेश को बारिश से प्रभावित मैच में डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर पांच रन से हरा दिया। इस मुकाबले में स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने 44 गेंद पर नाबाद 64 रन बनाए।
विज्ञापन
गौतम गंभीर और विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-12 में चार में से तीन मैच जीत चुकी है। उसने बुधवार (दो नवंबर) को एडिलेड में बांग्लादेश को बारिश से प्रभावित मैच में डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर पांच रन से हरा दिया। इस मुकाबले में स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने 44 गेंद पर नाबाद 64 रन बनाए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। कोहली के इस प्रदर्शन के बावजूद पूर्व ओपनर गौतम गंभीर ने एक मामले को लेकर उनकी आलोचना की है।
इस मैच के दौरान कोहली ने नो-बॉल को लेकर अंपायर से शिकायत की थी। उस घटना का जिक्र करते हुए गंभीर ने विराट पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "एक बल्लेबाज को अंपायर को नो बॉल के लिए नहीं बोलना चाहिए। उसे सिर्फ बल्ले से खेलने पर ध्यान देना चाहिए।"
गंभीर ने जिस घटना का जिक्र किया है वह भारतीय पारी के समय घटी थी। 16वें ओवर में विराट कोहली बल्लेबाजी कर रहे थे। गेंदबाजी लाइन पर हसन महमूद थे। उन्होंने एक बाउंसर की। इस पर कोहली ने बल्ला लगाते हुए एक रन ले लिया। उन्होंने इसके बाद अंपायर से नो-बॉल की मांग की। विराट के इशारा करते हुए अंपायर ने नो-बॉल दे दिया। इस पर बांग्लादेशी कप्तान शाकिब अल हसन नाराज हो गए। वह अंपायर की ओर जाने लगे। इतने में कोहली उनके रास्ते में आ गए और उन्हें पकड़ लिया। शाकिब का गुस्सा समाप्त हो गए। दोनों फिर हंसते हुए दिखाई दिए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: T20 WC: जीत के साथ भारत की राह आसान, पाकिस्तान-बांग्लादेश की मुश्किलें बढ़ीं, जानें सेमीफाइनल का पूरा समीकरण
कोहली की तारीफ भी की
ऐसा नहीं है कि गंभीर ने सिर्फ विराट की आलोचना की है। उन्होंने कोहली की बल्लेबाजी के लिए उनकी तारीफ भी की है। गंभीर ने कहा, ''विराट कोहली जानते हैं कि खिलाड़ियों के साथ कैसे साझेदारी बनाई जाती है। उन्होंने अंत में खेल को अच्छी तरह से खत्म किया। आज सूर्या (सूर्यकुमार) के आउट होने के बाद वह असली हीरो बन गए। यही कारण है कि वह बाबर आजम, स्टीव स्मिथ, केन विलियमसन और जो रूट जैसे खिलाड़ियों से बेहतर हैं।''
ये भी पढ़ें: ICC Ranking T20: नंबर वन टी20 बल्लेबाज बने सूर्यकुमार यादव, पाकिस्तान के रिजवान को पीछे छोड़ा
मैच में क्या हुआ?
बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत ने 20 ओवर में छह विकेट पर 184 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश ने सात ओवर में बिना किसी नुकसान के 66 रन बना लिए थे। तभी बारिश आ गई। उस समय भारत मैच में डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर 17 रन से पीछे था। अगर मैच नहीं होता तो बांग्लादेश की टीम जीत जाती। ऐसे में भारत के लिए सेमीफाइनल की राह मुश्किल हो जाती।
हालांकि, बारिश ने टीम इंडिया पर मेहरबानी की और मैच दोबारा से शुरू हुआ। जब मुकाबला फिर से शुरू हुआ तो सारे समीकरण बदल गए। बांग्लादेश को जीत के लिए 16 ओवर में 151 रन का लक्ष्य मिला। इस तरह उसे नौ ओवर में 85 रनों की आवश्यकता थी, लेकिन बांग्लादेश की टीम 16 ओवर में छह विकेट पर 145 रन ही बना सकी। उसे डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर पांच रन से हार मिली।