फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World Cup Final: Tremors felt in UAE Dubai as 6.2 magnitude earthquake

T20 World Cup Final: टॉस से पहले दुबई में महसूस किए गए भूकंप के झटके, ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

Sun, 14 Nov 2021 07:13 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 14 Nov 2021 07:13 PM IST
सार

टी-20 विश्व कप का रोमांच फैंस पर सिर चढ़कर बोल रहा है। दुनियाभर के लोग फिलहाल टी-20 विश्व कप फाइनल के लिए दुबई में हैं। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले मैच से पहले दुबई में भूकंप के झटके महसूस किए गए। 

विज्ञापन
T20 World Cup Final: Tremors felt in UAE Dubai as 6.2 magnitude earthquake
दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टी-20 विश्व कप का रोमांच फैंस पर सिर चढ़कर बोल रहा है। दुनियाभर के लोग फिलहाल टी-20 विश्व कप फाइनल के लिए दुबई में हैं। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले मैच से पहले दुबई में भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसकी तीव्रता 2.3 मापी गई है। इसका केंद्र दक्षिणी ईरान था। वहां तीव्रता 6.2 मापी गई।
विज्ञापन


भूकंप के झटकों के बाद लोग अपने-अपने मकान से बाहर भी निकले। अरब न्यूज के मुताबिक, साउथ ईरान में रविवार शाम को 6.2 तीव्रता से भूकंप आया था, जिसके झटके दुबई और यूएई में भी महसूस किए गए और दुबई में भी लोगों को भूकंप महसूस हुए। यूएई में जो भूकंप के झटके आए, उसकी तीव्रता 2.3 थी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन




इसके बावजूद ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड फाइनल मैच पर कोई असर नहीं पड़ा। टॉस हुआ और ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। सात साल बाद आज टी-20 को नया चैंपियन मिलेगा। इससे पहले 2007 में भारत, 2009 में पाकिस्तान, 2010 में इंग्लैंड, 2012 और 2016 में वेस्टइंडीज और 2014 में श्रीलंका चैंपियन बन चुका है।





स्थानीय लोगों के मुताबिक, दो से तीन मिनट तक भूकंप के झटके महसूस किए गए। यूएई के मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिणी ईरान में शाम चार बजे भूकंप आया था। इसके बाद दुबई तक इसके झटके महसूस किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed