फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World cup : Estonia batter Sahil Chauhan praise Indian captain Rohit sharma says Rohit was his motivation

T20 World cup : साहिल चौहान ने इस भारतीय खिलाड़ी को बताया अपना प्रेरणास्रोत, टी20 में जड़ा था सबसे तेज शतक

Thu, 20 Jun 2024 05:23 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 20 Jun 2024 05:23 PM IST
सार

साहिल ने साइप्रस के खिलाफ सोमवार को हुए मैच में केवल 27 गेंदों पर शतक जड़कर क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा था जिन्होंने आईपीएल 2013 सीजन में 30 गेंदों पर शतक बनाया था। इसके साथ ही उन्होंने नामीबिया के जान निकोल लॉफ्टी-ईटन का टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज शतक (33 गेंदों पर) का रिकॉर्ड भी तोड़ा।

विज्ञापन
T20 World cup : Estonia batter Sahil Chauhan praise Indian captain Rohit sharma says Rohit was his motivation
साहिल चौहान - फोटो : Estonia cricket Association

विस्तार

हाल ही में टी20 क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाने वाले एस्टोनिया के बल्लेबाज साहिल चौहान भारतीय कप्तान रोहित शर्मा से काफी प्रभावित हैं। भारत में जन्में साहिल ने कहा कि रोहित उनके प्रेरणास्रोत हैं। साहिल हरियाणा के रहने वाले हैं और वह खुश हैं कि उन्हें एस्टोनिया में क्रिकेट खेलने का मौका मिला। 
विज्ञापन

गेल का तोड़ा था रिकॉर्ड
साहिल ने साइप्रस के खिलाफ सोमवार को हुए मैच में केवल 27 गेंदों पर शतक जड़कर क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा था जिन्होंने आईपीएल 2013 सीजन में 30 गेंदों पर शतक बनाया था। इसके साथ ही उन्होंने नामीबिया के जान निकोल लॉफ्टी-ईटन का टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज शतक (33 गेंदों पर) का रिकॉर्ड भी तोड़ा। इस 32 वर्षीय खिलाड़ी ने 41 गेंदों पर नाबाद 144 रन की तूफानी पारी खेलते हुए 18 छक्के और छह चौके लगाए। इसके अलावा उन्होंने भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को भी पीछे छोड़ा जिन्होंने 2018 में दिल्ली के लिए खेलते हुए हिमाचल प्रदेश के खिलाफ 32 गेंदों पर सैकड़ा जड़ा था।  
विज्ञापन
विज्ञापन

'हुक शॉट मेरा पसंदीदा शॉट है'
साहिल ने कहा, मैं रोहित शर्मा का बड़ा प्रशंसक हूं। वह बेहतरीन खिलाड़ी हैं और कभी दबाव में नहीं रहते हैं। परिस्थितियां कैसी भी हो वह अपने हिसाब से बल्लेबाजी करते हैं। मैंने उनसे काफी कुछ सीखा। उनका हुक शॉट मेरा पसंदीदा है। मैं अपने अंकल के कारण एस्टोनिया आया। उनका यहां रेस्तरां है जिसमें मैं काम करता हूं। मैंने 2019 के बाद यहां क्रिकेट खेलना शुरू किया। मैंने गूगल से टीमों के नंबर लिए और फिर उनसे संपर्क करके यहां अपनी क्रिकेट यात्रा की शुरुआत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed