फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World Cup Bhuvneshwar Kumar breaks silence On His Poor Death Bowling In Asia Cup

T20 World Cup: खराब गेंदबाजी पर भुवनेश्वर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- एक बार हो गईं चीजें खराब, अब बात खत्म

Fri, 28 Oct 2022 01:30 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: रोहित राज Updated Fri, 28 Oct 2022 01:30 PM IST
सार

टीम इंडिया ने जसप्रीत बुमराह की अनुपस्थिति में भी शानदार गेंदबाजी की। भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी जैसे अनुभवी गेंदबाजों ने अपनी जिम्मेदारी बखूबी संभाली है। पिछले महीने आलोचकों के निशाने पर रहे भुवनेश्वर ने शानदार वापसी की।

विज्ञापन
T20 World Cup Bhuvneshwar Kumar breaks silence On His Poor Death Bowling In Asia Cup
कोहली और रोहित के साथ भुवनेश्वर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप में शानदार शुरुआत की है। उसने पाकिस्तान के खिलाफ नीदरलैंड को भी हराकर सेमीफाइनल की तरफ अपने कदम बढ़ा दिए हैं। टीम इंडिया ने जसप्रीत बुमराह की अनुपस्थिति में भी शानदार गेंदबाजी की। भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी जैसे अनुभवी गेंदबाजों ने अपनी जिम्मेदारी बखूबी संभाली है। पिछले महीने आलोचकों के निशाने पर रहे भुवनेश्वर ने शानदार वापसी की। उन्होंने अपने खराब फॉर्म पर चुप्पी तोड़ी है।
विज्ञापन


भुवनेश्वर ने सिडनी में कहा, ''इतने सालों में एक बार चीजें खराब हो गईं, तो हो गईं। बात खत्म। मीडिया और कमेंटेटर बहुत कुछ बोलते हैं, लेकिन एक टीम के रूप में हम जानते हैं कि यह उतार-चढ़ाव का हिस्सा है। अगर पिच मुश्किल होगी तो टी20 एक ऐसा प्रारूप है जहां गेंदबाजों के लिए और यहां तक कि बल्लेबाजों के लिए भी मुश्किल हो सकता है। चूंकि एशिया कप एक बड़ा टूर्नामेंट है, इसलिए आपका आंकलन लोग ज्यादा करते हैं।''
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: PAK vs ZIM: जिम्बाब्वे ने पाकिस्तान से लिया डुप्लीकेट मिस्टर बीन का बदला, राष्ट्रपति बोले- अगली बार असली भेजना
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया से दूर हैं भुवी
भुवनेश्वर ने कहा कि वह टी20 वर्ल्ड कप के दौरान सोशल मीडिया से दूर हैं। उन्होंने कहा, ''टी20 कप के दौरान मैं खुद को सोशल मीडिया से पूरी तरह से दूर रखा हूं और मुझे नहीं पता कि सब कुछ किस बारे में लिखा गया है। सोशल मीडिया के जरिए आप इन चीजों को जानते हैं।'' भुवनेश्वर ने पाकिस्तान के खिलाफ 22 रन देकर एक विकेट लिए थे। वहीं, नीदरलैंड के खिलाफ चार ओवर में उन्होंने नौ रन देकर दो विकेट अपने नाम किए थे।

ये भी पढ़ें: T20 World Cup: 'रन मशीन' कोहली ने 2019 के बाद पहली बार हासिल की यह उपलब्धि, अब निशाने पर बड़ा रिकॉर्ड

बुमराह को लेकर भुवनेश्वर ने क्या कहा?
भुवनेश्वर से जब जसप्रीत बुमराह की अनुपस्थिति के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी निस्संदेह एक बड़ा नुकसान है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं था कि मौजूदा गेंदबाजी आक्रमण इस प्रमुख गेंदबाज की गैरमौजूदगी की भरपाई के लिए अपनी योजनाओं से भटकेगी। उन्होंने कहा, "बुमराह जिस तरह के गेंदबाज हैं, निश्चित रूप से यह टीम के लिए एक बड़ा नुकसान है। ऐसा नहीं है कि बुमराह के नहीं होने पर हम कुछ एक्स्ट्रा कर रहे हैं। अगर बुमराह होते तो भी हम अतिरिक्त चीजें नहीं कर सकते थे। हम ठीक वही कर रहे हैं जो हमारी ताकत है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed