T20 World Cup 2021: बांग्लादेश को लगा बड़ा झटका, स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर
टी-20 वर्ल्ड कप 2021 के सुपर 12 स्टेज में लगातार तीन मैच हारकर सेमीफाइनल की दावेदारी से बाहर हो चुकी बांग्लादेश को बड़ा झटका लगा है। टीम के अनुभवी और स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन चोट की वजह से पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।
विस्तार
बांग्लादेश क्रिकेट टीम के लिए सब कुछ सही नहीं चल रहा है। टी-20 वर्ल्ड कप 2021 के सुपर 12 स्टेज में लगातार तीन मैच हारकर सेमीफाइनल की दावेदारी से बाहर हो चुकी बांग्लादेश को बड़ा झटका लगा है। टीम के अनुभवी और स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन चोट की वजह से पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।
🚨 JUST IN 🚨
Shakib Al Hasan ruled out of the remainder of #T20WorldCup with a hamstring injury #Bangladesh pic.twitter.com/MCyslzrUGs— Cricbuzz (@cricbuzz) October 31, 2021विज्ञापन
बांग्लादेश के मुख्य चयनकर्ता मिनहाजुल अबेदिन ने रविवार को क्रिकबज से बातचीत में शाकिब के बाहर होने की जानकारी दी। अबेदिन ने बताया, 'चोट की गंभीरता के बारे में अभी अधिक जानकारी नहीं है और उनके आगामी सीरीज में खेलने की संभावना भी कम है।'
शाकिब को वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में फील्डिंग के दौरान बाईं तरफ नीचले हिस्से में हैमस्ट्रिंग हुई थी। इसके बाद जांच में उनके ग्रेड 1 की शिकायत बताई गई। बीसीबी के मुख्य चिकित्सक देबाशीष चौधरी ने कहा, 'शाकिब टूर्नामेंट के अगले दोनों मैचों से बाहर हो गए हैं।'
बांग्लादेश की टीम ने क्वालीफ़ायर से निकलकर सुपर 12 में जगह पक्की की लेकिन यहां उसका प्रदर्शन निराशाजनक रहा और उसे ग्रुप ए में शुरू के तीनों मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा। टीम को अब दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अगले मुकाबले खेलने हैं। बात करें शाकिब के प्रदर्शन की तो उन्होंने निराश किया और बल्ले से फेल रहने के साथ गेंदबाजी में सिर्फ दो विकेट लिए।