फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World Cup: Afghanistan will have to be alert from Scotland, both teams will play today evening

टी20 विश्व कप : छुपेरुस्तम स्कॉटलैंड से अफगानिस्तान को रहना होगा सतर्क, आज शाम भिड़ेगीं दोनों टीमें

Mon, 25 Oct 2021 08:11 AM IST
Kuldeep Singh स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 25 Oct 2021 08:11 AM IST
सार

दोनों टीमों के बीच छह मैच खेले गए हैं जिनमें सभी अफगानिस्तान ने जीते हैं। टी20 विश्व कप में दोनों टीमें एक बार भिड़ी थीं जिसमें अफगानिस्तान 14 रन से जीता था। अनुभवी ऑलराउंडर मोहम्मद नबी को दोबारा टीम की अगुआई की जिम्मेदारी सौंपी गई।

विज्ञापन
T20 World Cup: Afghanistan will have to be alert from Scotland, both teams will play today evening
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम - फोटो : social Media

विस्तार

अफगानिस्तान की क्रिकेट टीम रविवार को टी20 विश्व कप में जब स्कॉटलैंड के खिलाफ अपना अभियान शुरू करेगी तो उसे उम्मीद होगी कि वे स्वदेश में मुश्किल दौर से गुजर रहे लोगों को जश्न मनाने का मौका देगी। दोनों टीमों के बीच छह मैच खेले गए हैं जिनमें सभी अफगानिस्तान ने जीते हैं। टी20 विश्व कप में दोनों टीमें एक बार भिड़ी थीं जिसमें अफगानिस्तान 14 रन से जीता था। 

विज्ञापन

 
क्वालिफाइंग दौर में तीनों मैच जीते हैं स्कॉटलैंड की टीम ने
अगस्त में देश पर तालिबान के कब्जे के बाद से अफगानिस्तान के लोगों को मुश्किल दौर का सामना करना पड़ रहा है। स्वदेश में हालात के कारण क्रिकेटरों को अभ्यास का पर्याप्त मौका नहीं मिला और टीम के चयन को लेकर भी विवाद हो गया जब स्टार स्पिनर राशिद खान ने टीम की घोषणा के तुरंत बाद कप्तानी छोड़ दी।
विज्ञापन


अंतिम लम्हों में कुछ बदलाव किए गए और अनुभवी ऑलराउंडर मोहम्मद नबी को दोबारा टीम की अगुआई की जिम्मेदारी सौंपी गई। टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले विवादों के बावजूद अफगानिस्तान ने दो अभ्यास मैचों में अपनी क्षमता का नजारा पेश किया। टीम को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शिकस्त झेलनी पड़ी लेकिन उसने गत चैंपियन वेस्टइंडीज को हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्पिन तिकड़ी दिखाएगी कमाल
अफगानिस्तान को सलामी बल्लेबाजों हजरतुल्लाह जजाई और मोहम्मद शहजाद से अच्छी शुरुआत की उम्मीद होगी जबकि मध्यक्रम में तेजी से रन जुटाने की जिम्मेदारी नजीबुल्लाह जदरान और कप्तान नबी पर होगी। राशिद, नबी और मुजीब जदरान की स्पिन तिकड़ी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों को भी परेशान करने में सक्षम है और आईपीएल के दौरान शारजाह की धीमी और नीची रहती पिचों को देखते हुए उम्मीद है कि ये तीनों विश्व कप मुकाबले के लिए तैयार विकेट पर गेंदबाजी का लुत्फ उठाएंगे।

 
नए उलटफेर के मूड में कोएत्जर की टीम 
दूसरी तरफ बांग्लादेश सहित पहले दौर के अपने तीनों मैचों में जीत दर्ज करने के बाद स्कॉटलैंड की टीम आत्मविश्वास से भरी है। काइल कोएत्जर की कप्तानी वाली स्कॉटलैंड की टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ अपनी क्षमता दिखाई और हार के कगार पर पहुंचने के बावजूद मजबूत विरोधी टीम को हराया। ब्रेडली व्हील और जोश डेवी की नई गेंद की जोड़ी ने प्रभावी प्रदर्शन किया है जबकि बाएं हाथ के स्पिनर मार्क वॉट बीच के ओवरों में प्रभावी रहे हैं। ओमान के खिलाफ जीत के बाद वॉट ने स्पष्ट कर दिया था कि स्कॉटलैंड की टीम सुपर 12 में कुछ उलटफेर करने के इरादे से उतरेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed