{"_id":"6980920745f58032cc0622d1","slug":"t20-world-cup-2026-what-will-pakistan-do-if-knockout-match-against-india-pcb-clarifies-stand-2026-02-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"T20 WC: अभी ग्रुप में बहिष्कार की नौटंकी, अगर भारत से हुआ नॉकआउट मैच तब क्या करेगा PAK? पीसीबी ने कही ये बात","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 WC: अभी ग्रुप में बहिष्कार की नौटंकी, अगर भारत से हुआ नॉकआउट मैच तब क्या करेगा PAK? पीसीबी ने कही ये बात
Mon, 02 Feb 2026 05:31 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Mon, 02 Feb 2026 05:31 PM IST
सार
पाकिस्तान की सरकार ने टी20 विश्व कप के लिए पाकिस्तान टीम को मंजूरी दे दी है। हालांकि, यह भी कहा है कि उनकी टीम भारत के खिलाफ ग्रुप चरण में होने वाले मुकाबले का हिस्सा नहीं बनेगी। अब सवाल यह उठता है कि क्या नॉकआउट में भी पाकिस्तान का यही रुख रखेगा?
विज्ञापन
भारत बनाम पाकिस्तान
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान टीम का टी20 विश्व कप 2026 में खेलना तय हो गया है। हालांकि, शहबाज शरीफ की सरकार ने उन्हें भारत के खिलाफ 15 फरवरी को होने वाले ग्रुप चरण के मैच में खेलने की अनुमति नहीं दी। अब सवाल यह उठता है कि अगर पाकिस्तान का सामना नॉकआउट में भारत से तय होता है तो पाकिस्तान टीम क्या करेगी? इस पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) से जुड़े एक सूत्र ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि 'जैसा सरकार कहेगी, हम करेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन
नॉकआउट में भारत से हुआ सामना तो क्या करेगा पाकिस्तान?
पाकिस्तान अपने सभी मुकाबले श्रीलंका में खेलेगी। सात फरवरी से टूर्नामेंट का आगाज होगा, जिसके लिए सोमवार को सलमान आगा के नेतृत्व वाली टीम कोलंबो के लिए रवाना हो गई। पीटीआई ने पीसीबी सूत्र के हवाले से बताया कि फिलहाल पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ ग्रुप चरण मैच के बहिष्कार का फैसला लिया है। वहीं, अगर पाकिस्तान का नॉकआउट में भारत से मुकाबला होता है तो जो पाकिस्तान की सरकार का निर्देश होगा टीम वही करेगी।
सूत्र ने कहा, 'सरकार ने बोर्ड को यह भी बता दिया है कि राष्ट्रीय टीम 15 फरवरी को भारत के खिलाफ नहीं खेलेगी और विश्व कप में पॉइंट्स छोड़ देगी। जहां तक उस स्थिति की बात है जब पाकिस्तान को नॉकआउट स्टेज में भारत के खिलाफ खेलना पड़ सकता है, तो बोर्ड उस समय भी सरकार के किसी भी फैसले का पालन करेगा।'

पीसीबी को भारी पड़ेगी जिद!
माना जा रहा है कि पीसीबी को उसके इस फैसले का अंजाम भी भुगतना पड़ सकता है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने मामले में हस्तक्षेप किया है और उसे पीसीबी से आधिकारिक सूचना मिलने का इंतजार है। अगर पाकिस्तान इस रवैये पर अडिग रहा तो उसके भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।
ये भी पढ़ें: क्या इसलिए नौटंकी कर रहा PAK?: पहले अंडर-19 टीम ने औंधे मुंह पटका, अब सीनियर टीम का सामना करने का साहस नहीं!

पाकिस्तान पर क्या कड़े फैसले ले सकता है आईसीसी?
- पाकिस्तान बहिष्कार की नौटंकी कर रहा है, लेकिन उसे इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।
- आईसीसी ने पाकिस्तान सरकार के इस फैसले पर सवाल उठाते हुए चेतावनी दी है कि इस बहिष्कार के परिणामस्वरूप दंडात्मक प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं।
- इस बात की संभावना है कि पाकिस्तान के विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के अंक काटे जाएंगे।
- पाकिस्तान को आईसीसी रैकिंग में भी नुकसान उठाना पड़ेगा। इतना नहीं आईसीसी से मिलने वाले राजस्व पर भी प्रभाव पड़ सकता है।
- आईसीसी सदस्य देशों की शीर्ष टीमें पाकिस्तान की यात्रा करने से इनकार कर सकेंगी।
- पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में अन्य टीमों के खिलाड़ियों के हिस्सा लेने पर भी रोक लगना संभव है।