{"_id":"697ca0ea70cc42766b09ddf2","slug":"t20-world-cup-2026-all-umpires-name-announced-check-list-two-from-bangladesh-four-indians-2026-01-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"T20 WC: विश्व कप के लिए मैच अधिकारियों के नाम घोषित, बांग्लादेश के दो अंपायर शामिल; चार भारतीयों को मिला मौका","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 WC: विश्व कप के लिए मैच अधिकारियों के नाम घोषित, बांग्लादेश के दो अंपायर शामिल; चार भारतीयों को मिला मौका
Fri, 30 Jan 2026 05:45 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Fri, 30 Jan 2026 05:45 PM IST
सार
आईसीसी ने टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप स्टेज के लिए शुक्रवार को मैच अधिकारियों के पैनल की घोषणा कर दी। इस सूची में जहां भारत के चार अनुभवी अंपायर्स को मौका मिला है। वहीं, बांग्लादेश के दो अंपायर्स को भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन
बांग्लादेशी अंपायर्स
- फोटो : ICC
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप स्टेज के लिए शुक्रवार को मैच अधिकारियों के पैनल की घोषणा कर दी। इस सूची में जहां भारत के चार अनुभवी अंपायर्स को मौका मिला है। वहीं, बांग्लादेश के दो अंपायर्स शरफुद्दौला इब्ने शाहिद और गाजी सोहेल को भी शामिल किया गया है। यह घोषणा ऐसे समय पर आई है, जब विश्व कप से ठीक पहले बांग्लादेश ने टूर्नामेंट के बहिष्कार का एलान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
इन दो बांग्लादेशी अंपायर्स को मिला मौका
आईसीसी की यह नियुक्ति यह संकेत भी देती है कि बोर्ड अनुभव और प्रदर्शन को प्राथमिकता दे रहा है, न कि हालिया विवादों को। शरफुद्दौला इब्ने शाहिद पहले भी कई बड़े आईसीसी टूर्नामेंट्स में अंपायरिंग कर चुके हैं, जबकि गाजी सोहेल को एलीट और इंटरनेशनल पैनल में लगातार मौके मिलते रहे हैं। आईसीसी के मुताबिक, चयन पूरी तरह से अंपायर्स के ट्रैक रिकॉर्ड, अंतरराष्ट्रीय अनुभव और प्रोफेशनल स्टैंडर्ड्स के आधार पर किया गया है।

ये चार भारतीय आएंगे नजर
भारतीय अंपायर्स की बात करें तो इस बार पैनल में चार भारतीय नाम शामिल हैं। जवागल श्रीनाथ (मैच रेफरी), जयरामन मदनगोपाल, नितिन मेनन और केएनए पद्मनाभन। नितिन मेनन हाल के वर्षों में आईसीसी के सबसे भरोसेमंद अंपायर्स में गिने जाते हैं और बड़े मुकाबलों में उनकी मौजूदगी भारत के लिए गर्व की बात मानी जा रही है।

सात फरवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
टी20 विश्व कप 2026 का आगाज सात फरवरी से होगा और ग्रुप स्टेज में कुल 24 ऑन-फील्ड अंपायर्स और 6 मैच रेफरी जिम्मेदारी संभालेंगे। आईसीसी ने साफ किया है कि सुपर-8 और नॉकआउट मुकाबलों के लिए अधिकारियों की घोषणा बाद में की जाएगी।
ये भी पढ़ें: T20 WC: बांग्लादेश की मेजबानी से किया था इनकार? श्रीलंका ने विवाद पर तोड़ी चुप्पी, पीसीबी-BCCI पर भी दिया बयान

मैच रेफरी
डीन कॉस्कर, डेविड गिल्बर्ट, रंजन मदुगले, एंड्रयू पाइक्रॉफ्ट, रिची रिचर्डसन, जवागल श्रीनाथ।
अंपायर
रोलैंड ब्लैक, क्रिस ब्राउन, कुमार धर्मसेना, क्रिस गैफनी, एड्रियन होल्डस्टॉक, रिचर्ड इलिंगवर्थ, रिचर्ड केटलबोरो, वेन नाइट्स, डोनोवन कोच, जयरामन मदनगोपाल, नितिन मेनन, सैम नोगाजस्की, केएनए पद्मनाभन, अल्लाहुद्दीन पालेकर, अहसान रजा, लेस्ली रीफर, पॉल रीफेल, लैंगटन रुसेरे, शरफुद्दौला इब्ने शाहिद, गाजी सोहेल, रॉड टकर, एलेक्स व्हार्फ, रवीन्द्र विमलासिरी, आसिफ याकूब।