{"_id":"6667bef989af61bc0c0573ea","slug":"t20-world-cup-2024-ravi-shashtri-said-that-he-was-emotional-after-read-about-rishabh-pant-accident-news-2024-06-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"T20 World cup : 'मेरी आंखों में आंसू थे', पंत को लेकर इस दिग्गज खिलाड़ी ने किया बड़ा खुलासा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 World cup : 'मेरी आंखों में आंसू थे', पंत को लेकर इस दिग्गज खिलाड़ी ने किया बड़ा खुलासा
Tue, 11 Jun 2024 08:35 AM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 11 Jun 2024 08:35 AM IST
सार
भारत ने पाकिस्तान को रोमांचक मुकाबले में छह रन से हराकर टी20 विश्व कप में अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज की थी। पंत ने इस मैच में शानदार प्रदर्शन किया था और 31 गेंदों पर छह चौकों की मदद से सर्वाधिक 42 रन बनाए थे।
विज्ञापन
ऋषभ पंत
- फोटो : BCCI
विस्तार
भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत टी20 विश्व कप में अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित कर रहे हैं। पंत ने लंबे समय बाद भारतीय टीम में वापसी की है। पंत दिसंबर 2022 में एक कार दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिससे उबरने में उन्हें लंबा समय लगा था। अब पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री ने पंत को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। शास्त्री ने बताया कि जब उन्होंने पंत के दुर्घटना में घायल होने की खबर पढ़ी तो उनकी आंखों में आंसू आ गए थे।
विज्ञापन
'पंत को अस्पताल में देखकर काफी बुरा लगा था'
शास्त्री ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो में कहा, 'जब मेंने उसकी कार दुर्घटना के बारे में पढ़ा तो मेरी आंखों में आंसू थे। जब मैंने उसे अस्पताल में देखा तो मुझे और भी खराब लग रहा था। वहां से आपका वापसी करना और भारत बनाम पाकिस्तान जैसे बड़े मैच में शीर्ष स्तर पर वापसी करना शानदार है।' पंत 30 दिसंबर 2022 में हुई इस कार दुर्घटना में बाल बाल बचे और गंभीर रूप से घायल हो गए थे। एक साल तक रिहैबिलिटेशन के बाद पंत ने इस साल आईपीएल से पेशेवर क्रिकेट में वापसी की। उन्होंने अमेरिका और वेस्टइंडीज में चल रहे टी20 विश्व कप के लिए इस महीने भारतीय टीम में वापसी की।

शास्त्री ने की पंत की सराहना
शास्त्री ने कहा, आप बल्लेबाजी में कितने माहिर हो सभी आपके एक्स फैक्टर से वाकिफ हैं। लेकिन आपकी विकेटकीपिंग और वापसी के बाद इतनी जल्दी मूवमेंट हासिल करना इस बात का सबूत है कि आपने इसके लिए कितनी कड़ी मेहनत की है। यह सिर्फ आपके लिए नहीं बल्कि दुनिया भर के लाखों लोगों के लिए प्रेरणा है कि आप कठिन समय से निकलकर जीत हासिल कर सकते हो। बहुत बढ़िया, शानदार। अच्छा काम जारी रखो और आगे बढ़ते रहो। आज सभी बहुत अच्छा खेले।