{"_id":"667fddf470c1a6421e0f2844","slug":"t20-world-cup-2024-players-survey-on-most-important-icc-tournaments-know-records-and-stats-2024-06-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"T20 World cup : खिलाड़ियों का सबसे पसंदीदा आईसीसी टूर्नामेंट बनने के करीब टी20 विश्व कप, आंकड़े दे रहे गवाही","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 World cup : खिलाड़ियों का सबसे पसंदीदा आईसीसी टूर्नामेंट बनने के करीब टी20 विश्व कप, आंकड़े दे रहे गवाही
Sat, 29 Jun 2024 03:43 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 29 Jun 2024 03:43 PM IST
सार
भारत, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के खिलाड़ियों ने इस सर्वे में भाग नहीं लिया क्योंकि वे संघबद्ध नहीं हैं। ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश और वेस्टइंडीज सहित अन्य प्रमुख क्रिकेट देशों के खिलाड़ियों से इस सर्वे में राय मांगी गई थी।
विज्ञापन
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका टी20 विश्व कप फाइनल
- फोटो : ICC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में हुए टी20 विश्व कप 2024 का समापन शनिवार को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच बारबाडोस में होने वाले फाइनल मुकाबले के साथ ही हो जाएगा। यह टूर्नामेंट कई मायनों में विशेष रहा। टूर्नामेंट में इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ जब इस वैश्विक टूर्नामेंट की मेजबानी दो देशों ने की। वहीं, यह टूर्नामेंट कितना सफल रहा, इसका अनुमान इसी बात ये लगाया जा सकता है कि ये दुनिया भर के खिलाड़ियों के लिए आईसीसी का सबसे महत्वपूर्ण आयोजन बनने की ओर अग्रसर है।
विज्ञापन
टी20 विश्व कप दुनिया भर के खिलाड़ियों के बीच किए गए एक सर्वे में वनडे विश्व कप के मुकाबले टी20 विश्व कप को आईसीसी का सबसे अहम आयोजन करार देने वाले खिलाड़ियों की संख्या में इजाफा हुआ। वर्ल्ड क्रिकेटर्स एसोसिएशन (डब्ल्यूसीए) द्वारा किए गए एक सर्वे के अनुसार 85 प्रतिशत खिलाड़ियों ने 2019 में 50 ओवर के विश्व कप को सबसे महत्वपूर्ण माना था, जबकि 15 प्रतिशत ने टी20 विश्व कप को सबसे महत्वपूर्ण माना था। इस साल हालांकि इन आंकड़ों में बड़ा बदलाव हुआ है और सिर्फ 50 प्रतिशत खिलाड़ियों ने ही वनडे विश्व कप को सबसे महत्वपूर्ण माना, जबकि टी20 विश्व कप को पसंद करने वालों की संख्या 35 प्रतिशत तक पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
टी20 विश्व कप के प्रति युवा खिलाड़ियों का झुकाव बढ़ा
री-ब्रांडेड संस्था द्वारा किए गए सर्वेक्षण के अनुसार 26 वर्ष से कम उम्र के खिलाड़ियों के लिए टी20 विश्व कप के प्रति झुकाव काफी बढ़ गया। सर्वे में भाग लेने वाले 49 प्रतिशत ऐसे खिलाड़ियों ने टी20 विश्व कप को सबसे महत्वपूर्ण आयोजन माना। कुल मिलाकर टी20 प्रारूप की लोकप्रियता में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। साल 2019 में 82 प्रतिशत खिलाड़ियों ने टेस्ट क्रिकेट को सबसे महत्वपूर्ण प्रारूप के रूप में चुना था, अभी यह केवल 48 प्रतिशत है। इस सर्वे में लगभग 30 प्रतिशत खिलाड़ियों ने टी20 को सबसे महत्वपूर्ण प्रारूप के रूप में चुना।

भारत, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के खिलाड़ियों ने नहीं लिया हिस्सा
भारत, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के खिलाड़ियों ने इस सर्वे में भाग नहीं लिया क्योंकि वे संघबद्ध नहीं हैं। ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश और वेस्टइंडीज सहित अन्य प्रमुख क्रिकेट देशों के खिलाड़ियों से इस सर्वे में राय मांगी गई थी। डब्ल्यूसीए के अनुसार इस साल के सर्वे में 13 देशों के लगभग 330 पेशेवर खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिनमें से अधिकांश वर्तमान टीम के सदस्य है। इस सर्वे में महिला खिलाड़ियों ने भी बड़ी संख्या में भाग लिया।