फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World Cup 2024: Pakistan Bowler Haris Rauf breaks silence after video of assault with fan goes viral

T20 World cup : प्रशंसक के साथ मारपीट का वीडियो वायरल होने पर रऊफ ने तोड़ी चुप्पी, दिया ये बयान, जानें

Tue, 18 Jun 2024 09:17 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, फ्लोरिडा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, फ्लोरिडा Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 18 Jun 2024 09:17 PM IST
सार

पाकिस्तान की टीम टी20 विश्व कप में ग्रुप-ए में शामिल थी जिसमे भारत, अमेरिका, कनाडा और आयरलैंड भी थे। पाकिस्तान को अमेरिका और भारत से हार का सामना करना पड़ा, जबकि उसने कनाडा और आयरलैंड पर जीत दर्ज की।

विज्ञापन
T20 World Cup 2024: Pakistan Bowler Haris Rauf breaks silence after video of assault with fan goes viral
हारिस रऊफ - फोटो : PTI

विस्तार

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमे वह एक प्रशंसक से मारपीट करते दिखे थे। वीडियो वायरल होने के बाद रऊफ विवाद में घिर गए थे। दरअसल, पाकिस्तान की टीम अमेरिका और वेस्टइंडीज में चल रहे टी20 विश्व कप के ग्रुप चरण से ही बाहर हो गई थी। इससे पाकिस्तान के फैंस काफी निराश हैं। हालांकि, अब रऊफ ने इस विवाद पर चुप्पी तोड़ी और कहा कि अगर कोई उनके परिवार को बीच में घसीटने की कोशिश करेगा तो वह जवाब देने से पीछे नहीं हटेंगे। 
विज्ञापन

पाकिस्तान का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था
पाकिस्तान की टीम टी20 विश्व कप में ग्रुप-ए में शामिल थी जिसमे भारत, अमेरिका, कनाडा और आयरलैंड भी थे। पाकिस्तान को अमेरिका और भारत से हार का सामना करना पड़ा, जबकि उसने कनाडा और आयरलैंड पर जीत दर्ज की। पाकिस्तान चार मैचों में दो जीत और दो हार के साथ चार अंक लेकर तीसरे स्थान पर रहा। पाकिस्तान को पहली बार विश्व कप खेल रहे अमेरिका ने हरा दिया और चिर प्रतिद्वंद्वी भारत के खिलाफ जीत की दहलीज पर पहुंचकर टीम हार गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में रऊफ पत्नी के साथ फुटपाथ पर चलते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान वह वहां मौजूद कुछ लोगों से भिड़ गए। वीडियो में यह स्पष्ट पता नहीं चल रहा है कि रऊफ और उन लोगों के बीच किस बात को लेकर झड़प हुई, लेकिन माना जा रहा है कि वे टीम के खराब प्रदर्शन के लिये कथित रूप से उन पर छींटाकशी कर रहे थे। वीडियो में दिख रहा है कि रऊफ ने अपना आपा खो दिया और वे उन लोगों के पीछे भागे। इस दौरान उनकी पत्नी ने रऊफ को रोकने की काफी कोशिश की, लेकिन रऊफ ने चप्पलें निकाल ली और लोगों की तरफ दौड़े। हालांकि, कुछ लोगों ने बीच बचाव भी किया। वीडियो में एक प्रशंसक को कहते सुना गया, एक पिक्चर मांगी है बस।
विज्ञापन

'परिवार की बात आने पर दूंगा माकूल जवाब'
रऊफ ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट डाल कहा, मैंने सोचा था कि सोशल मीडिया पर इसका जिक्र नहीं करूंगा, लेकिन अब वीडियो बाहर आने के बाद मुझे लगता है कि बोलना जरूरी है। जानी मानी हस्ती होने के नाते हमें लोगों की हर तरह की प्रतिक्रिया से कोई गुरेज नहीं हैं। उन्हें हक है कि हमारा साथ दें या हमारी आलोचना करें, लेकिन जब बात मेरे माता-पिता या परिवार की आएगी तो मैं माकूल जवाब देने से पीछे नहीं हटूंगा। कोई किसी भी पेशे में हो लेकिन उसका और उसके परिवार का सम्मान करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed