फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World Cup 2024: New Zealand announces 15-man Squad for T20 WC, Kane Williamson Named Captain IPL 2024

T20 World Cup 2024: टी20 विश्व कप के लिए न्यूजीलैंड की टीम का एलान, कॉन्वे की वापसी, विलियम्सन करेंगे कप्तानी

Mon, 29 Apr 2024 08:51 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन (न्यूजीलैंड)।
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन (न्यूजीलैंड)। Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 29 Apr 2024 08:51 AM IST
सार

न्यूजीलैंड के मुख्य कोच गैरी स्टीड ने कहा कि जून के पहले हफ्ते में शुरू होने वाले टी20 टूर्नामेंट के दौरान टीमों के बीच अलग-अलग परिस्थितियों को ध्यान में रखकर टीम का चयन किया गया है।

विज्ञापन
T20 World Cup 2024: New Zealand announces 15-man Squad for T20 WC, Kane Williamson Named Captain IPL 2024
न्यूजीलैंड की टीम - फोटो : ICC

विस्तार

न्यूजीलैंड ने आगामी टी20 विश्व कप 2024 के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है। अनुभवी केन विलियम्सन को टीम का कप्तान बनाया गया है, जबकि अंगूठे की चोट के कारण मौजूदा आईपीएल 2024 से बाहर होने वाले डेवोन कॉन्वे की टीम में वापसी हुई है। यह बतौर खिलाड़ी विलियम्सन का छठा टी20 विश्व कप और बतौर कप्तान चौथा टी20 विश्व कप टूर्नामेंट है। न्यूजीलैंड के मुख्य कोच गैरी स्टीड ने कहा कि जून के पहले हफ्ते में शुरू होने वाले टी20 टूर्नामेंट के दौरान टीमों के बीच अलग-अलग परिस्थितियों को ध्यान में रखकर टीम का चयन किया गया है।
विज्ञापन

कोच गैरी स्टीड ने क्या कहा?
उन्होंने कहा, 'मैं चुने गए सभी खिलाड़ियों को बधाई देना चाहता हूं। ये वो खास खिलाड़ी हैं जो विश्व कप टूर्नामेंट में अपने देश का प्रतिनिधित्व करते दिखेंगे। हम उम्मीद करते हैं कि वेस्टइंडीज में परिस्थितियां काफी अलग और चुनौतीपूर्ण होंगी। हमने उन परिस्थितियों के मुताबिक अपनी टीम का चयन किया है।' कीवी टीम ने हाल ही में कई सीनियर खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में पाकिस्तान का दौरा किया था, क्योंकि सीनियर खिलाड़ी आईपीएल में व्यस्त हैं। माइकल ब्रेसवेल की कप्तानी में कीवी टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज 2-2 से ड्रॉ की। एक मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया। ऐसे में दिग्गजों की वापसी से यह टीम काफी मजबूत दिख रही है। 

कीवी टीम मजबूत दिख रही
कॉन्वे और एलेन को ओपनिंग की जिम्मेदारी दी जा सकती है। वहीं, विलियम्सन तीसरे और रचिन चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आ सकते हैं। फिर डेरिल मिचेल और नीशम बड़े शॉट लगाने में माहिर हैं। स्पिन का जिम्मा ब्रेसवेल, सेंटनर और सोढ़ी संभालते दिखेंगे। वहीं, तेज गेंदबाजी का जिम्मा अनुभवी साउदी, हेनरी और फर्ग्यूसन के हाथों में होगा। डेरिल चौथे पेसर की भूमिका निभा सकते हैं। कीवी टीम ने तेज गेंदबाजों से ज्यादा स्पिनर चुने हैं।

न्यूजीलैंड की टी20 विश्व कप टीम
केन विलियम्सन (कप्तान), फिन एलेन, ट्रेंट बोल्ट, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉन्वे, लोकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, डेरिल मिचेल, जिमी नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, मिचेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउदी।
विज्ञापन

एक मई तक टीमों का करना है एलान
टी20 विश्व कप की शुरुआत एक जून से होने जा रही है। न्यूजीलैंड टी20 विश्व कप 2024 के लिए टीम का एलान करने वाला पहला देश है। आईसीसी ने सभी टीमों के लिए संभावित 15 के एलान की अंतिम तारीख एक मई तक रखी है। अगले कुछ दिनों में कई देश अपनी-अपनी टीमों का एलान कर सकते हैं। भारतीय टीम का एलान एक मई को होने की संभावना है। कीवी टीम अपने अभियान की शुरुआत सात जून को अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले से करेगी। वहीं, भारतीय टीम अपना पहला मैच पांच जून को आयरलैंड के खिलाफ खेलेगी। वहीं, भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला नौ जून को न्यूयॉर्क में खेला जाएगा। 29 जून को इस टूर्नामेंट का फाइनल खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed