फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World Cup 2024 Match Today USA vs CAN Live Streaming Playing 11 and Preview News in Hindi

USA vs CAN: अमेरिका की टीम में भारत का दम, कनाडा के खिलाफ पलड़ा भारी, डलास में होगी दोनों टीमों की भिड़ंत

Sat, 01 Jun 2024 11:42 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डलास
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डलास Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 01 Jun 2024 11:42 PM IST
सार

कनाडा की टीम में केवल चार खिलाड़ी ही 30 से कम उम्र के हैं। दोनों पड़ोसी टीमों के बीच पुरानी प्रतिद्वंद्विता है। दोनों के बीच पहला अंतरराष्ट्रीय मैच 1844 में सेंट जॉर्ज पार्क न्यूयॉर्क में खेला गया था। हालांकि टी-20 विश्वकप में अमेरिका-कनाडा की टीमें पहली बार भिड़ेंगी।

विज्ञापन
T20 World Cup 2024 Match Today USA vs CAN Live Streaming Playing 11 and Preview News in Hindi
अमेरिका बनाम कनाडा - फोटो : instagram

विस्तार

अमेरिका और कनाडा के बीच मुकाबले से टी20 विश्व कप 2024 का आगाज हो रहा है। पहला मुकाबला डलास में सुबह छह बजे खेला जाएगा। अमेरिका और कनाडा के बीच होने वाले टी-20 विश्वकप मुकाबले में हाल में आईसीसी की पूर्ण सदस्य बांग्लादेश को हराने वाली मेजबान टीम जीत की दावेदार होगी। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार दो जून को सुबह छह बजे होगा। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज स्टुअर्ट लॉ अमेरिका के कोच हैं। टी-20 विश्वकप में पदार्पण करने वाली टीम कुछ हैरानी भरे नतीजे हासिल कर सकती है। अमेरिका ने टूर्नामेंट की तैयारियों में पूर्ण सदस्य बांग्लादेश को 2-1 से हराकर साबित कर दिया कि उसे कमजोर नहीं आंका जा सकता। हाल में अमेरिका ने कनाडा को 4-0 से हराया था।
विज्ञापन


कोरी एंडरसन दिखाएंगे दम
न्यूजीलैंड के पूर्व खिलाड़ी और 2015 विश्व कप फाइनल खेलने वाले कोरी एंडरसन भी टीम में हैं जिसकी अगुवाई विकेटकीपर बल्लेबाज मोनांक पटेल करेंगे। गुजरात के आणंद में जन्में मोनांक आयु स्तर के क्रिकेट में अपनी घरेलू टीम के लिए खेले थे जिसके बाद वह 2016 में अमेरिका में बस गए। वह 2018 विश्व टी-20 अमेरिका क्वालिफायर में छह पारियों में 208 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे थे और 2019 में उन्होंने अपना टी-20 अंतरराष्ट्रीय पदार्पण किया था। टीम में कई भारतीय क्रिकेटर हैं जिनमें मुंबई के पूर्व और राजस्थान रॉयल्स के बायें हाथ के स्पिनर हरमीत सिंह और दिल्ली के पूर्व और रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू के बल्लेबाज मिलिंद कुमार भी शामिल हैं। उनकी टीम में सौरभ नेत्रावलकर भी शामिल हैं जो अमेरिका के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी हैं। बल्लेबाजी ऑलराउंडर नीतीश कुमार ने 2012 से 2019 तक कनाडा के लिए 18 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले, लेकिन अब वह अमेरिकी जर्सी में दिखाई देंगे। उन्होंने इस साल अप्रैल में कनाडा के खिलाफ अमेरिका की ओर से टी-20 अंतरराष्टीय पर्दापण किया। 
विज्ञापन


विश्व कप में पहली बार भिड़ेंगी दोनों टीमें
कनाडा के पास स्पिनर साद बिन जफर का अपार अनुभव है। कनाडा की टीम में केवल चार खिलाड़ी ही 30 से कम उम्र के हैं। दोनों पड़ोसी टीमों के बीच पुरानी प्रतिद्वंद्विता है। दोनों के बीच पहला अंतरराष्ट्रीय मैच 1844 में सेंट जॉर्ज पार्क न्यूयॉर्क में खेला गया था। हालांकि टी-20 विश्वकप में अमेरिका-कनाडा की टीमें पहली बार भिड़ेंगी। दोनों टीमें ग्रुप ए में है जिसमें भारत, पाकिस्तान और आयरलैंड भी हैं। कनाडा की कप्तानी साद बिन जफर कर रहे हैं जो पाकिस्तानी मूल के ऑलराउंडर हैं। टीम पहली बार विश्वकप खेल रही है, ऐसे में उम्मीदों का दबाव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैच पर बारिश का साया
मैच के दौरान वर्षा आने की संभावना है। हाल ही में टेक्सास में तूफान आया था। इसी कारण कनाडा का नेपाल के साथ होने वाला अभ्यास मैच भी प्रभावित हुआ था।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं 
अमेरिका :
मोनांक पटेल (कप्तान), आरोन जोन्स (उपकप्तान), एंड्रीज गौस, कोरी एंडरसन, अली खान, हरमीत सिंह, जेसी सिंह, मिलिंद कुमार, निसर्ग पटेल, नितीश कुमार, नोशतुश केंजीगे, सौरभ नेत्रलवकर, शैडली वान शल्कविक, स्टीवन टेलर और शायन जहांगीर।


कनाडा: साद बिन जफर (कप्तान), आरोन जॉनसन, रविंदरपाल सिंह, नवनीत धालीवाल, कलीम सना, दिलोन हेलीगर, जेरेमी गॉर्डन, निखिल दत्ता, परगट सिंह, निकोलस किरटन, रेयानखान पठान, जुनैद सिद्दीकी, दिलप्रीत बाजवा, श्रेयस मोव्वा और ऋषिव जोशी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed