{"_id":"665987180fc4e544860525ad","slug":"t20-world-cup-2024-indian-cricket-team-not-satisfied-with-training-facilities-in-new-york-raised-concern-2024-05-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"T20 World cup 2024: क्या ट्रेनिंग सुविधाओं से असंतुष्ट है भारत? सामने आई बड़ी जानकारी, आईसीसी ने दिया ये बयान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 World cup 2024: क्या ट्रेनिंग सुविधाओं से असंतुष्ट है भारत? सामने आई बड़ी जानकारी, आईसीसी ने दिया ये बयान
Fri, 31 May 2024 01:45 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Fri, 31 May 2024 01:45 PM IST
सार
न्यूयॉर्क ने नसाउ क्रिकेट स्टेडियम में ट्रेनिंग की सुविधा नहीं है और मॉड्यूलर स्थल का उपयोग केवल मैचों के लिए किया जाएगा। आईसीसी ने कैंटियाग पार्क को आधिकारिक रूप से टीमों का ट्रेनिंग केंद्र घोषित किया है।
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट टीम
- फोटो : Screen Grab
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय टीम टी20 विश्व कप में अपना अभियान शुरू करने के लिए तैयार है। रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम शनिवार को बांग्लादेश के खिलाफ एकमात्र अभ्यास मैच में उतरेगी। भारत ने इसके लिए अपना अभ्यास शुरू कर दिया है, लेकिन रिपोर्ट सामने आ रही है कि मुख्य कोच राहुल द्रविड़ कैंटियाग पार्क की ट्रेनिंग सुविधा से संतुष्ट नहीं हैं। कप्तान रोहित शर्मा की टीम ने बुधवार को नेट सीजन किया और छह में से तीन ड्रॉप इन पिचों का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन
भारतीय टीम ने जाहिर की चिंता
क्रिकेटनेक्ट की रिपोर्ट के अनुसार, 'इस मामले की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने कहा, पिच से लेकर अन्य सुविधाओं तक सभी कामचलाऊ है। आसान भाषा में कहूं तो सभी चीजें काफी औसत है। टीम ने इस बारे में चिंता जाहिर की है।' यह रिपोर्ट सामने आने के बाद आईसीसी से इस बारे में पूछा गया तो क्रिकेट की वैश्विक संस्था ने कहा, किसी भी टीम ने कैंटियाग पार्क में अभ्यास सुविधाओं से जुड़ी कोई शिकायत या चिंता जाहिर नहीं है।

खाने की व्यवस्था भी नहीं थी सही
इस रिपोर्ट के अनुसार, बताया जा रहा है कि आयोजन स्थल पर खाने की व्यवस्था भी सही नहीं थी। खिलाड़ी इससे खुश नहीं है और खाने को लेकर भी भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने शिकायत की है। भारत सिर्फ एक जून को बांग्लादेश के खिलाफ अभ्यास मैच खेलेगा। इसके बाद भी टीम को ग्रुप चरण के चार में से तीन मुकाबले न्यूयॉर्क में खेलने हैं इसलिए टीम को यही ट्रेनिंग सुविधा का इस्तेमाल करना होगा। भारतीय टीम पाकिस्तान, अमेरिका और आयरलैंड के खिलाफ मैच न्यूयॉर्क में खेलेगी, जबकि उसका कनाडा के खिलाफ ग्रुप चरण का अंतिम मुकाबला फ्लोरिडा में होगा।

नसाउ क्रिकेट स्टेडियम में नहीं है ट्रेनिंग की सुविधा
न्यूयॉर्क ने नसाउ क्रिकेट स्टेडियम में ट्रेनिंग की सुविधा नहीं है और मॉड्यूलर स्थल का उपयोग केवल मैचों के लिए किया जाएगा। आईसीसी ने कैंटियाग पार्क को आधिकारिक रूप से टीमों का ट्रेनिंग केंद्र घोषित किया है और यह स्टेडियम से सही दूरी पर है।