{"_id":"66728f710f4c7b320e0e4d19","slug":"t20-world-cup-2024-icc-imposed-fine-on-tanzim-hasan-sakib-for-having-fight-with-nepal-captain-rohit-paudel-2024-06-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"T20 World Cup: रोहित से भिड़ना तंजीम को पड़ा महंगा, ICC ने ठोका जुर्माना, नियमों के उल्लंघन पर हुई कार्रवाई","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 World Cup: रोहित से भिड़ना तंजीम को पड़ा महंगा, ICC ने ठोका जुर्माना, नियमों के उल्लंघन पर हुई कार्रवाई
Wed, 19 Jun 2024 01:28 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Wed, 19 Jun 2024 01:28 PM IST
सार
तंजीम के खिलाफ आचार संहिता के अनुच्छेद 2.12 का उल्लंघन करने के चलते कार्रवाई की गई। इसके तहत किसी अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान खिलाड़ी, सहयोग कर्मा, अंपायर, मैच रैफरी या किसी अन्य व्यक्ति के साथ अनुचित शारीरिक संपर्क करने पर कार्रवाई की जाती है।
विज्ञापन
तंजीम-रोहित
- फोटो : ICC/T20 World Cup
विस्तार
बांग्लादेश के तेज गेंदबाज तंजीम हसन साकिब को नेपाल के कप्तान रोहित पॉडेल से भिड़ना महंगा पड़ गया। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने नियमों का उल्लंघन करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया है। 16 जून को किंग्सटाउन में बांग्लादेश और नेपाल के बीच खेले गए मैच के दौरान दोनों आमने-सामने आ गए थे।
विज्ञापन
तंजीम-रोहित
- फोटो : ICC/T20 World Cup
क्या है मामला?
दरअसल, यह घटना नेपाल की पारी के तीसरे ओवर की है। बांग्लादेश की तरफ से तंजीम हसन साकिब गेंदबाजी कर रहे थे। पहली पांच गेंदों में कोई रन नहीं बना। तंजीम दो विकेट लेकर कहर बरपा रहे थे। ओवर की आखिरी गेंद पर रोहित ने डिफेंस किया। हालांकि, इस पर भी कोई रन नहीं बना। तंजीम नेपाल के कप्तान को घूरने लगे जिसके बाद रोहित भी उनके पास चले गए। दोनों के बीच बहस हुई, जिसके बाद माहौल गर्म होता देख अन्य खिलाड़ियों ने बीच बचाव किया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमें रोहित बांग्लादेशी गेंदबाज को दूर जाने के लिए कहते नजर आए।

View this post on Instagram
विज्ञापन
विज्ञापन
तंजीम-रोहित
- फोटो : ICC/T20 World Cup
आईसीसी ने की कार्रवाई
आईसीसी की तरफ से जारी किए गए बयान में कहा गया कि आईसीसी आचार संहिता के लेवल 1 का उल्लंघन करने पर तंजीम के खिलाफ कार्रवाई की गई। आईसीसी ने कहा, "यह घटना नेपाल की पारी के तीसरे ओवर की समाप्ति के ठीक बाद हुई। तंजीम ने एक गेंद फेंकने के बाद नेपाल के कप्तान रोहित पॉडेल की ओर आक्रामक तरीके से घूरते हुए दिखे। साथ ही अनुचित शारीरिक संपर्क किया करने की कोशिश की।"

तंजीम हसन साकिब
- फोटो : ICC/T20 World Cup
अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में जुड़ा एक डिमेरिट पॉइंट
तंजीम के खिलाफ आचार संहिता के अनुच्छेद 2.12 का उल्लंघन करने के चलते कार्रवाई की गई। इसके तहत किसी अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान खिलाड़ी, सहयोग कर्मा, अंपायर, मैच रैफरी या किसी अन्य व्यक्ति के साथ अनुचित शारीरिक संपर्क करने पर कार्रवाई की जाती है। तेज गेंदबाज के अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट पॉइंट जोड़ा गया। 24 महीने की अवधि में यह उनका पहला अपराध था।

टिम साउदी
- फोटो : ICC/T20 World Cup
टिम साऊदी भी हो चुके ICC की कार्रवाई का शिकार
यह पहला ऐसा मामला नहीं है जब आईसीसी ने किसी खिलाड़ी के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन करने पर कार्रवाई की है। इससे पहले न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साउदी पर वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच के बाद कार्रवाई की गई थी। 18वें ओवर में आउट होने के बाद ड्रेसिंग रूम में वापस जाते समय उन्होंने गुस्से में हैंड सैनिटाइजर डिस्पेंसर तोड़ दिया था। हालांकि, उन पर जुर्माना नहीं लगा था। उनके अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट अंक जोड़ दिया गया था।