फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World Cup 2024: From Pathan to Flower, all-round criticism of New York's 'drop in' pitches, ICC silent

T20 World Cup 2024: पठान से लेकर फ्लावर तक, न्यूयॉर्क की 'ड्रॉप इन' पिचों की चौतरफा आलोचना, आईसीसी अब भी मौन

Thu, 06 Jun 2024 07:05 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 06 Jun 2024 07:05 PM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड से खास विश्व कप के लिए न्यूयॉर्क लाई गई पिच की काफी आलोचना हो रही है। भारत को इस स्टेडियम में दो मैच और खेलने हैं। 2007 टी20 विश्व कप फाइनल में ‘प्लेयर आफ द मैच’ रहे इरफान पठान ने पिच को असुरक्षित बताया है।

विज्ञापन
T20 World Cup 2024: From Pathan to Flower, all-round criticism of New York's 'drop in' pitches, ICC silent
इरफान पठान, माइकल वॉन और एंडी फ्लावर - फोटो : Twitter

विस्तार

टी20 विश्व कप में न्यूयॉर्क की ड्रॉप इन पिचों की काफी आलोचना हो रही है। बुधवार को आयरलैंड के खिलाफ मैच के दौरान भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और ऋषभ पंत के हाथ में चोट लगी थी। यह चोट तो पाकिस्तान के खिलाफ रविवार को होने वाले मैच से पहले ठीक हो जाएगी, लेकिन अमेरिका में क्रिकेट के प्रचार के लिए अहम माने जा रहे टी20 विश्व कप के इस मुकाबले से पहले नासाउ काउंटी की 'खतरनाक' पिच सभी के लिए चिंता का सबब बनी हुई है।
विज्ञापन

T20 World Cup 2024: From Pathan to Flower, all-round criticism of New York's 'drop in' pitches, ICC silent
इरफान पठान - फोटो : Instagram
क्रिकेट पंडितों ने की आलोचना
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन, भारत के पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान और जिम्बाब्वे के पूर्व दिग्गज एंडी फ्लावर समेत कई दिग्गजों ने पिच पर सवाल उठाए हैं। यह भी कहा जा रहा है कि विश्व कप मैच कराने से पहले इस पर कुछ अभ्यास मैच क्यों नहीं खेले गए। रोहित को आयरलैंड के खिलाफ मैच के दौरान तेज गेंदबाज जोशुआ लिटिल की गेंद दाहिनी बाजू के ऊपरी हिस्से में लगी थी। उन्हें मैदान छोड़कर जाना पड़ा था। वहीं, ऋषभ पंत को भी बाईं कोहनी पर बाउंसर लगा था।

एडिलेड से मंगवाई गई थी पिचें
ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड से खास विश्व कप के लिए न्यूयॉर्क लाई गई पिच की काफी आलोचना हो रही है। भारत को इस स्टेडियम में दो मैच और खेलने हैं। 2007 टी20 विश्व कप फाइनल में ‘प्लेयर आफ द मैच’ रहे इरफान पठान ने पिच को असुरक्षित बताया है। उन्होंने कहा, 'हम अमेरिका में क्रिकेट को बढ़ावा देना चाहते हैं, लेकिन यह पिच खिलाड़ियों के लिए सुरक्षित नहीं है। अगर भारत में इस तरह की पिच होती तो लंबे समय तक वहां दोबारा मैच नहीं खेला जाता। पिच अच्छी नहीं है। हम विश्व कप की बात कर रहे हैं, किसी द्विपक्षीय सीरीज की नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

T20 World Cup 2024: From Pathan to Flower, all-round criticism of New York's 'drop in' pitches, ICC silent
माइकल वॉन - फोटो : twitter
माइकल वॉन ने भी की आलोचना
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने कहा- अमेरिका में क्रिकेट का प्रचार अच्छी बात है, लेकिन इसके लिए खिलाड़ियों को इस तरह की पिच पर खिलाना अस्वीकार्य है। आप विश्व कप खेलने के लिए काफी मेहनत करते हैं और फिर इस तरह की पिच पर खेलना पड़ता है।

खुद रोहित भी पिच को लेकर हैरान
पिच के स्वभाव से खुद भारतीय कप्तान रोहित हैरान थे। उन्होंने स्वीकार किया कि वह नहीं जानते कि पाकिस्तान के खिलाफ मैच में यह पिच कैसी होगी। वहीं, भारत के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौ़ड़ ने कहा कि भारत के पास इससे निपटने के लिये पर्याप्त अनुभव और कौशल है। राठौड़ ने कहा- हम उसी पर नियंत्रण कर सकते हैं जो हमारे बस में है। यह चुनौतीपूर्ण विकेट है और हमें ऐसी ही आशा थी क्योंकि हमने यहां अभ्यास मैच खेला था।
विज्ञापन

T20 World Cup 2024: From Pathan to Flower, all-round criticism of New York's 'drop in' pitches, ICC silent
भारतीय टीम - फोटो : ICC/BCCI
उन्होंने कहा- हमें इससे निपटने का तरीका तलाशना होगा। टीम में कौशल की कमी नहीं है और पर्याप्त अनुभव भी है। हमें कोई दिक्कत नहीं होगी। आईसीसी ने अभी तक पिच की आलोचना को लेकर कोई बयान नहीं दिया है। भारतीय टीम प्रबंधन कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं करने वाला, लेकिन पिच को लेकर नाराजगी जाहिर की है।

ताजा पिच, अभ्यास मैच नहीं हुए
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ लोगों का मानना है कि यह ताजा पिच है। इस पर घास है, लेकिन बड़ी बड़ी दरारें भी हैं। इस तरह की पिच पर पहले कुछ अभ्यास मैच होने चाहिए थे। यह टी20 की विकेट नहीं है और चारों पिचें ऐसी ही हैं। आयरलैंड के हैरी टेक्टर को जसप्रीत बुमराह की गेंद दस्तानों से होकर हेलमेट पर लगने के कारण कनकशन टेस्ट से गुजरना पड़ा ।

T20 World Cup 2024: From Pathan to Flower, all-round criticism of New York's 'drop in' pitches, ICC silent
संजय मांजरेकर - फोटो : BCCI
फ्लावर-मांजरेकर ने कही यह बात
पिच की गुणवत्ता को लेकर आईसीसी के नियम स्पष्ट हैं। टूर्नामेंट के बाद मैदान की समीक्षा की जाएगी और पिच खराब होने पर ओवरआल रेटिंग गिर जाएगी। जिम्बाब्वे के पूर्व कप्तान और मशहूर कोच एंडी फ्लावर ने भी पिच की आलोचना करते हुए कहा, 'मुझे लगता है कि अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने के लिए यह पिच सही नहीं है।' वहीं, भारत के पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने कहा- अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहले भी खतरनाक पिचें देखी है, लेकिन यहां तैयारी में कुछ गड़बड़ हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed