फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World cup 2024 : Former Indian cricketer Irfan Pathan slam New York Pitch after poor performance of SL

T20 World cup : भारत के मैच से पहले न्यूयॉर्क की पिच पर भड़के इरफान, कह डाली ये बात

Tue, 04 Jun 2024 09:08 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 04 Jun 2024 09:08 AM IST
सार

इस स्टेडियम पर श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबला खेला गया था जो कम स्कोर वाला मैच रहा था। इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका को 77 रन पर ऑलआउट कर दिया था।

विज्ञापन
T20 World cup 2024 : Former Indian cricketer Irfan Pathan slam New York Pitch after poor performance of SL
इरफान पठान - फोटो : Instagram

विस्तार

भारत को बुधवार को आयरलैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत करनी है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। मैच से पहले ही भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने न्यूयॉर्क के पिच की आलोचना की है। सोमवार को इस स्टेडियम पर श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबला खेला गया था जो कम स्कोर वाला मैच रहा था। इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका को 77 रन पर ऑलआउट कर दिया था। 
विज्ञापन

नॉर्त्जे का रिकॉर्डतोड़ स्पेल
टी20 विश्व कप 2024 के चौथे मैच में दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका को छह विकेट से हराया।  टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंकाई टीम 19.1 ओवर में 77 रन पर सिमट गई थी। जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 16.2 ओवर में चार विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज एनरिच नॉर्त्जे ने इस मैच में शानदार गेंदबाजी की। नॉर्त्जे ने चार ओवर में सात रन खर्च किए और चार विकेट लिए। नॉर्त्जे का यह स्पेल टी20 विश्व कप में किसी भी दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज द्वारा सर्वश्रेष्ठ स्पेल है। उन्होंने अपना ही दो साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। टी20 विश्व कप 2022 में उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ सिडनी में 10 रन देकर चार विकेट लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

'यह आदर्श पिच नहीं'
इरफान ने श्रीलंका की खराब बल्लेबाजी के बाद सोशल मीडिया पर न्यूयॉर्क की पिच की आलोचना करते हुए कहा कि यह आदर्श पिच नहीं है। इरफान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'यह टी20 क्रिकेट के लिए आदर्श पिच नहीं है।' मालूम हो कि भारतीय टीम को इसी स्टेडियम पर बुधवार को आयरलैंड के खिलाफ मुकाबला खेलना है। इतना ही नहीं भारतीय टीम अपने ग्रुप चरण के तीन मैच नासाउ काउंटी स्टेडियम पर ही खेलेगी। भारत और पाकिस्तान के बीच ग्रुप-ए चरण का मुकाबला भी इसी स्टेडियम पर खेला जाना है। 
विज्ञापन

श्रीलंका का टी20 विश्व कप में न्यूनतम स्कोर 
श्रीलंका की टीम 19.1 ओवर में 77 रन पर सिमट गई। यह टी20 अंतरराष्ट्रीय और टी20 विश्व कप में उनका सबसे कम स्कोर है। टी20 अंतरराष्ट्रीय में इससे पहले श्रीलंका का सबसे कम स्कोर 82 रन का था, जो उन्होंने 2016 में विशाखापत्तनम में भारत के खिलाफ बनाया था। 77 रन टी20 विश्व कप के इस संस्करण में अब तक का सबसे कम टोटल भी है। श्रीलंका के आठ बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके। इनमें से चार बल्लेबाज खाता नहीं खोल पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed