{"_id":"666c7b84d83785bdd6053cbe","slug":"t20-world-cup-2024-australian-bowler-pat-cummins-sideline-josh-hazelwood-statement-regarding-net-run-rate-2024-06-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"T20 World cup : हेजलवुड से अलग दिखी कमिंस की राय, इस कोशिश को बताया क्रिकेट की भावना के खिलाफ, जानें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 World cup : हेजलवुड से अलग दिखी कमिंस की राय, इस कोशिश को बताया क्रिकेट की भावना के खिलाफ, जानें
Fri, 14 Jun 2024 10:49 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंट लुसिया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंट लुसिया
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Fri, 14 Jun 2024 10:49 PM IST
सार
तेज गेंदबाज हेजलवुड ने यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया था कि अगर स्कॉटलैंड के खिलाफ अपने आगामी ग्रुप बी मैच में ऐसा मौका मिला तो ऑस्ट्रेलियाई टीम इंग्लैंड को टूर्नामेंट से बाहर करने की कोशिश करेगी।
विज्ञापन
जोश हेजलवुड
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस की राय टीम के अन्य गेंदबाज जोश हेजलवुड से अलग है। कमिंस ने हेजलवुड की टिप्पणी को गंभीर नहीं बताते हुए कहा कि वे इंग्लैंड को मौजूदा टी20 विश्व कप से बाहर करने के लिए अपने नेट रन रेट में हेरफेर करने की कभी कोशिश नहीं करेंगे क्योंकि यह क्रिकेट की भावना के खिलाफ होगा। कमिंस ने कहा कि उन्होंने हेजलवुड की टिप्पणियों के बारे में उनसे बात की थी और कहा कि नेट रन रेट के बारे में विचार कभी किसी के दिमाग में नहीं आया।
विज्ञापन
हेजलवुड ने दिया था विवादित बयान
तेज गेंदबाज हेजलवुड ने यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया था कि अगर स्कॉटलैंड के खिलाफ अपने आगामी ग्रुप बी मैच में ऐसा मौका मिला तो ऑस्ट्रेलियाई टीम इंग्लैंड को टूर्नामेंट से बाहर करने की कोशिश करेगी। अगर इंग्लैंड शनिवार को नामीबिया को हरा देता है और ऑस्ट्रेलिया स्कॉटलैंड को हरा देता है तो इंग्लैंड सुपर आठ में प्रवेश कर सकता है। हालांकि अगर स्कॉटलैंड (पांच अंक) ऑस्ट्रेलिया को हरा देता है तो इंग्लैंड (तीन अंक) टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा।

'रन रेट के बारे में नहीं हुई चर्चा'
कमिंस ने कहा, मुझे लगता है कि जब आप खेलने के लिए मैदान में उतरते हैं तो आप हर बार अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करते हैं और अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो यह शायद क्रिकेट की भावना के खिलाफ है। हमने वास्तव में बहुत गहराई से नहीं सोचा है क्योंकि रन रेट में हेरफेर के बारे में कभी चर्चा नहीं हुई। मैं हेजलवुड से बात कर रहा था जिन्होंने एक दिन इस बारे में थोड़ा मजाक किया था और मुझे लगता है कि इसे संदर्भ से थोड़ा अलग करके देखा गया। हम वहां जाएंगे और स्कॉटलैंड के खिलाफ खेलेंगे, जिन्होंने अब तक बहुत अच्छा टूर्नामेंट खेला है और यह कठिन मुकाबला होगा।

सीनियर तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क नामीबिया के खिलाफ मैच से बाहर रहने के बाद चयन के लिए उपलब्ध होंगे लेकिन कमिंस ने कहा कि प्रबंधन ने खिलाड़ियों के रोटेशन के बारे में कोई फैसला नहीं किया है।