फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World Cup 2022 Today Match UAE vs NED and SL vs NAM Highlights Results and Analysis in Hindi

T20 World Cup: नामीबिया से हारा श्रीलंका, नीदरलैंड भी जीता, जानें टी20 वर्ल्ड कप में पहले दिन क्या-क्या हुआ

Sun, 16 Oct 2022 08:49 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गीलॉन्ग (ऑस्ट्रेलिया)
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गीलॉन्ग (ऑस्ट्रेलिया) Published by: रोहित राज Updated Sun, 16 Oct 2022 08:49 PM IST
सार

अंक तालिका की बात करें ग्रुप-ए में शीर्ष पर नामीबिया की टीम है। वहीं, दूसरे स्थान पर नीदरलैंड है। दोनों के एक-एक मैच में दो-दो अंक हैं। नेट रनरेट के मामले में नामीबिया आगे है। उसका नेट रनरेट +2.750 है।

विज्ञापन
T20 World Cup 2022 Today Match UAE vs NED and SL vs NAM Highlights Results and Analysis in Hindi
टी20 वर्ल्ड कप - फोटो : ICC

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया में आठवें टी20 वर्ल्ड कप का आगाज रविवार (16 अक्तूबर) को हुआ। टूर्नामेंट के पहले दिन दो मुकाबले खेले गए। पहले राउंड में ग्रुप-ए की टीम श्रीलंका और नामीबिया के अलावा यूएई और नीदरलैंड की टीमें आमने-सामने हुईं। आईसीसी टी20 रैंकिंग में 14वें नंबर पर काबिज नामीबिया की टीम ने पहले ही मैच में आठवें नंबर की टीम श्रीलंका को हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया। वहीं, दूसरे मैच में यूएई के खिलाफ नीदरलैंड अंतिम ओवर में जीता।
विज्ञापन

श्रीलंका बनाम नामीबिया

T20 World Cup 2022 Today Match UAE vs NED and SL vs NAM Highlights Results and Analysis in Hindi
श्रीलंका बनाम नामीबिया - फोटो : सोशल मीडिया
नामीबिया की टीम ने एशिया कप की चैंपियन श्रीलंकाई टीम को 55 रन के बड़े अंतर से हराया है। पहल बल्लेबाजी करते हुए नामीबिया ने श्रीलंका के सामने 164 रन का लक्ष्य रखा था। इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम 19 ओवर में 108 रन पर सिमट गई और मैच 55 रन से गंवा दिया। अब सुपर 12 में जगह बनाने के लिए श्रीलंका को बाकी दो मैचों में जीत हासिल करनी होगी।

खराब शुरुआत से उबरते हुए नामीबिया ने आखिरी पांच ओवरों में 68 रन बनाए। जेजे स्मिट और जैन फ्रीलिंक ने शानदार बल्लेबाजी की। इस मैच में नामीबिया ने तीन विकेट 35 रन के स्कोर पर गंवा दिए थे, लेकिन मध्यक्रम के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी टीम को अच्छे स्कोर तक पहुंचाया। फ्रीलिंक ने सबसे ज्यादा 44 रन बनाए और स्मिट ने 31 रन की पारी खेली। श्रीलंका के लिए प्रमोद मदुशन ने दो विकेट लिए। श्रीलंका की बल्लेबाजी इस मैच में पूरी तरह फ्लॉप रही। कप्तान दासुन शनाका ने सबसे ज्यादा 29 रन बनाए। नामीबिया के लिए डेविड वीसा, बर्नार्ड, शिकोंगो और फ्रीलिंक ने दो-दो विकेट लिए।

ये भी पढ़ें: T20 WC 2022: रोहित को हैरान करने वाले 11 साल के गेंदबाज का बयान- अंदर आती यॉर्कर मेरी पसंदीदा गेंद
विज्ञापन
विज्ञापन

यूएई बनाम नीदरलैंड

T20 World Cup 2022 Today Match UAE vs NED and SL vs NAM Highlights Results and Analysis in Hindi
यूएई बनाम नीदरलैंड - फोटो : सोशल मीडिया
ग्रुप-ए का दूसरा मैच यूएई और नीदरलैंड के बीच खेला गया। यूएई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नीदरलैंड के सामने 112 रन का लक्ष्य रखा। वह 20 ओवर में आठ विकेट पर 111 रन ही बना सकी।  नीदरलैंड ने सात विकेट खोकर 19.5 ओवर में 112 रन बनाकर मैच को जीत लिया। नीदरलैंड के लिए सबसे ज्यादा 23 रन मैक्स ने बनाए। उनके अलावा कोलिन ने 17 और कप्तान एडवर्ड्स ने 16 रन की नाबाद पारी खेली। यूएई के लिए जुनैद सिद्दिकी ने तीन विकेट लिए। उनके अलावा चार गेंदबाजों को एक-एक विकेट मिला।

ये भी पढ़ें: T20 World Cup: 13 साल बाद टूटा मोहम्मद आमिर का रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप में यूएई के खिलाड़ी ने रचा इतिहास
विज्ञापन

पहले दिन के बाद अंक तालिका में कौन आगे?
अंक तालिका की बात करें ग्रुप-ए में शीर्ष पर नामीबिया की टीम है। वहीं, दूसरे स्थान पर नीदरलैंड है। दोनों के एक-एक मैच में दो-दो अंक हैं। नेट रनरेट के मामले में नामीबिया आगे है। उसका नेट रनरेट +2.750 है। नीदरलैंड के पास नामीबिया के करीब पहुंचने का मौका था, लेकिन उसने इसे गंवा दिया। उसे यूएई ने 112 रन का लक्ष्य दिया था। नीदरलैंड ने पावरप्ले में 42 रन बना लिए थे। यहां से उसके विकेट नियमित अंतराल पर गिरे। वह किसी तरह अंतिम ओवर में जीता। इस तरह उसने नामीबिया के करीब पहुंचने का मौका हाथ से जाने दिया। यूएई शून्य अंक और -0.097 नेट रनरेट के साथ तीसरे पायदान पर है। श्रीलंका का खाता नहीं खुला है। उसका नेट रनरेट सबसे खराब -2.750 है।

मोहम्मद आमिर का रिकॉर्ड टूटा

T20 World Cup 2022 Today Match UAE vs NED and SL vs NAM Highlights Results and Analysis in Hindi
मोहम्मद आमिर और अयान अफजल खान - फोटो : सोशल मीडिया
पहले ही दिन टूर्नामेंट का एक बड़ा रिकॉर्ड टूट गया। यूएई के अयान अफजल खान ने नीदरलैंड के खिलाफ मैच में उतरते ही इतिहास रच दिया। अफजल खान टी20 वर्ल्ड कप में खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए। उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर के 13 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया। अफजल ने 16 साल 335 दिन की आयु में टी20 वर्ल्ड कप में अपना पहला मैच खेला। आमिर की बात करें तो उन्होंने 17 साल 55 दिन की आयु में टी20 वर्ल्ड कप में अपना पहला मैच खेला था।

अफजल बाउंड्री पर गिरे

T20 World Cup 2022 Today Match UAE vs NED and SL vs NAM Highlights Results and Analysis in Hindi
बाउंड्री पर गिरे अफजल खान - फोटो : सोशल मीडिया
20वें ओवर में यूएई के बल्लेबाज अयान अफजल खान आउट हुए। अफजल ने सात गेंद पर पांच रन बनाए। उन्हें फ्रेड क्लासेन ने टॉम कूपर के हाथों कैच कराया। अफजल आउट होने के बाद जब पवेलियन लौट रहे थे तब उनके साथ एक अजीबोगरीब घटना घटी। वह बाउंड्री लाइन पर मुंह के बल गिर गए। दरअसल, अफजल जब आउट होकर जा रहे थे तब उन्होंने अपने कपड़े को ठीक करने की कोशिश की। इस दौरान वह बाउंड्री लाइन को देखना भूल गए। उनका पैर बाउंड्री लाइन से टकरा गया। वह सामने की ओर मुंह के बल गिर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed