फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World Cup 2022 Team India Players Average Age Right Now from Arshdeep to Dinesh Karthik

T20 WC 2022: 23 के अर्शदीप सबसे युवा तो 37 के कार्तिक सबसे उम्रदराज, इस बार टीम इंडिया की औसत उम्र 31 साल

Fri, 16 Sep 2022 04:10 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 16 Sep 2022 04:10 AM IST
सार

टी20 विश्व कप के इतिहास में यह भारत की चौथी सबसे बुजुर्ग टीम है। भारत की सबसे उम्रदराज टीम 2016 में थी, जब टीम इंडिया की औसत उम्र 34 साल थी। इसके अलावा 2014 और 2021 में भी भारतीय टीम की औसत उम्र 32 साल थी। 
 

विज्ञापन
T20 World Cup 2022 Team India Players Average Age Right Now from Arshdeep to Dinesh Karthik
टी-20 वर्ल्ड कप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का एलान हो चुका है। इस बार टीम में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण है। टी20 क्रिकेट को युवा खिलाड़ियों का फॉर्मेट माना जाता था, लेकिन अब हालात बदल गए हैं और उम्रदराज खिलाड़ी भी इस फॉर्मेट में कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी वजह से पहला विश्व कप खेलने वाले दिनेश कार्तिक की भी टीम में वापसी हुई है। कार्तिक 12 साल बाद भारत की विश्व कप टीम का हिस्सा बने हैं। वह 37 साल के हैं और टीम के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी भी हैं। वहीं 23 साल के अर्शदीप सिंह टीम के सबसे युवा खिलाड़ी हैं। 
विज्ञापन


2022 टी20 विश्व कप की शुरुआत 16 अक्तूबर से हो रही है। इस दौरान भारतीय टीम की औसत उम्र 31 साल 10 दिन होगी। हालांकि, भारत का पहला मैच 23 अक्तूबर को पाकिस्तान के साथ है। यहां हम बता रहे हैं कि इस टूर्नामेंट की शुरुआत में भारत के सभी खिलाड़ियों की उम्र क्या होगी।
विज्ञापन

T20 World Cup 2022 Team India Players Average Age Right Now from Arshdeep to Dinesh Karthik
टी20 वर्ल्ड कप - फोटो : अमर उजाला
रोहित शर्मा भारत के सबसे बुजुर्ग कप्तान
इस टी20 विश्व कप की शुरुआत में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की उम्र 35 साल 169 दिन होगी। वह इस टूर्नामेंट में भारत की कप्तानी करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी होंगे। उनसे पहले यह रिकॉर्ड धोनी के नाम था। महेंद्र सिंह धोनी ने 2016 टी20 विश्व कप में भारतीय टीम की कप्तानी की थी। उस समय उनकी उम्र 34 साल 267 दिन थी।
विज्ञापन

T20 World Cup 2022 Team India Players Average Age Right Now from Arshdeep to Dinesh Karthik
टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम - फोटो : अमर उजाला
2010 में भारत ने उतारी थी सबसे युवा टीम
भारत ने 2010 टी20 विश्व कप में अपनी सबसे युवा टीम उतारी थी। धोनी की कप्तानी वाली भारतीय टीम की औसत उम्र सिर्फ 21 साल 150 दिन थी। हालांकि, इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम लगातार तीन मैच हारकर सुपर-आठ राउंड से ही बाहर हो गई थी। वहीं, भारत की सबसे उम्रदराज टीम 2016 विश्व कप में थी। इस बार भी धोनी कप्तान थे और टीम की औसत उम्र 34 साल 266 दिन थी। इस विश्व कप में भारतीय टीम को सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। 

टी20 विश्व कप 2022 में भारत ने अब तक की चौथी सबसे बुजुर्ग टीम उतारी है। भारत की सबसे उम्रदराज टीम 2016 में थी, जब टीम इंडिया की औसत उम्र 34 साल थी। इसके अलावा 2014 और 2021 में भी भारतीय टीम की औसत उम्र 32 साल थी। 

पिछले टी20 विश्व कप की तुलना में इस बार भारतीय टीम युवा है। 2021 टी20 विश्व कप में भारतीय टीम की औसत उम्र 32 साल 306 दिन थी, जबकि इस बार यह टूर्नामेंट की शुरुआत में 31 साल 10 दिन होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed