{"_id":"63274b48fcd7ee6dbe26bd6d","slug":"t20-world-cup-2022-mohammad-hafeez-furious-over-shoaib-malik-not-being-selected-in-the-t20-world-cup-squad","type":"story","status":"publish","title_hn":"T20 World Cup: शोएब मलिक के टी20 वर्ल्ड कप टीम में नहीं चुने जाने पर भड़के हफीज, चयनकर्ताओं पर निकाली भड़ास","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 World Cup: शोएब मलिक के टी20 वर्ल्ड कप टीम में नहीं चुने जाने पर भड़के हफीज, चयनकर्ताओं पर निकाली भड़ास
Sun, 18 Sep 2022 10:16 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
Published by: रोहित राज
Updated Sun, 18 Sep 2022 10:16 PM IST
सार
हफीज ने कहा कि उन्होंने मलिक को पिछले साल वर्ल्ड कप के बाद संन्यास लेने की सलाह दी थी क्योंकि उन्हें पता था कि वह अब पाकिस्तान टीम का हिस्सा नहीं होंगे।
विज्ञापन
मोहम्मद हफीज और शोएब मलिक
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मोहम्मद हफीज ने ऑस्ट्रेलिया में आगामी टी20 वर्ल्ड कप के लिए अनुभवी ऑलराउंडर शोएब मलिक को नजरअंदाज करने पर राष्ट्रीय चयनकर्ताओं को आड़े हाथों लिया। हफीज ने कहा कि उन्होंने मलिक को पिछले साल वर्ल्ड कप के बाद संन्यास लेने की सलाह दी थी क्योंकि उन्हें पता था कि वह अब पाकिस्तान टीम का हिस्सा नहीं होंगे।
हफीज ने क्रिकेट पाकिस्तान चैनल को बताया, "मैं यह भी नहीं जानता कि उन्हें अब उचित विदाई मिलेगी या नहीं। यह उन्हें 22 साल के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर को देखते हुए मिलनी चाहिए। उन्होंने अपने हालिया ट्वीट से टीम में दोस्ती, पसंद और नापसंद को उजागर किया था। इससे कई लोग नाखुश हैं। मलिक ने पाकिस्तान को लगभग 21-22 वर्षों तक अपना सर्वश्रेष्ठ दिया और इतने लंबे समय तक अपने फिटनेस को बनाए रखना उल्लेखनीय है।''
हफीज ने कहा, ''जब मैंने संन्यास लिया था तब मैंने मलिक से भी संन्यास लेने को कहा था। मैं जानता था कि उनका सम्मान नहीं किया जाएगा क्योंकि यह मेरे मामले में भी स्पष्ट था।'' हफीज ने कहा कि 2019 वर्ल्ड कप के बाद उन्होंने प्रबंधन को मलिक को विदाई मैच देने का सुझाव दिया था। हफीज ने कहा कि अगर मलिक वर्ल्ड कप में खेलते तो टीम को सीनियर खिलाड़ी मिल जाता।
विज्ञापन
टी20 विश्व कप के लिए पाकिस्तान की टीम
बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान (उपकप्तान), आसिफ अली, हैदर अली, हारिस रऊफ, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, शाहीन अफरीदी, शान मसूद, उस्मान कादिर।
रिजर्व: फखर जमान, मोहम्मद हारिस, शहनवाज दहानी।