फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World Cup 2022 Former India Cricketer Asked Fan to Go Mars for India vs Pakistan Match News in Hindi

T20 World Cup: 'मंगल ग्रह पर भी भारत-पाकिस्तान का मैच देखने जाऊंगा', पूर्व भारतीय क्रिकेटर का बड़ा बयान

Sat, 29 Oct 2022 10:59 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sat, 29 Oct 2022 10:59 AM IST
सार

टी20 वर्ल्ड कप के दौरान भारत और पाकिस्तान की टीमें मेलबर्न में आमने-सामने हुई थीं। दोनों के बीच यह मुकाबला काफी रोमांचक था। टीम इंडिया ने आखिरी गेंद पर चार विकेट से जीत हासिल कर लिया था।

विज्ञापन
T20 World Cup 2022 Former India Cricketer Asked Fan to Go Mars for India vs Pakistan Match News in Hindi
रोहित शर्मा, विराट कोहली और हार्दिक पांड्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत-पाकिस्तान मैच का क्रेज इतना है कि दुनिया के किसी भी मैदान पर दोनों टीमों के बीच मुकाबला हो तो वह खचाखच भरा रहता है। ऑस्ट्रेलिया में चल रही टी20 वर्ल्ड कप के दौरान दोनों टीमें मेलबर्न में आमने-सामने हुई थीं। दोनों के बीच यह मुकाबला काफी रोमांचक था। टीम इंडिया ने आखिरी गेंद पर चार विकेट से जीत हासिल कर लिया था। भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर भारत के पूर्व क्रिकेटर फारुख इंजीनियर ने बड़ा बयान दिया है।
विज्ञापन


फारुख इंजीनियर ने दोनों टीमों के बीच मैच को लेकर कहा कि वह इस मुकाबले को देखने के लिए कहीं भी जा सकता है। फारुख ने कहा कि अगर भारत और पाकिस्तान का मैच मंगल ग्रह पर हुआ तो वह वहां भी जाएंगे। इसके अलावा उन्होंने भारत-पाकिस्तान सीरीज को लेकर भी अपनी राय दी है। उन्होंने कहा कि दोनों टीमों के बीच सीरीज इंग्लैंड में होनी चाहिए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: T20 WC: शोएब अख्तर ने की 'खिसियानी बिल्ली' वाली हरकत, बोले- जिम्बाब्वे के खिलाफ हम सिर्फ हारे, लेकिन भारत तो..
विज्ञापन
विज्ञापन


फारुख इंजीनियर ने कहा, ''मैं इंग्लैंड में भारत और पाकिस्तान को सीरीज खेलते हुए देखना पसंद करूंगा। इंग्लैंड या यूएई दोनों जगहों पर दोनों टीमों की सीरीज बेहतर होगी। हाल में दुबई और अबू धाबी मैच हुए थे। वहां काफी उत्साह देखा गया था। दुर्भाग्य से मैं भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) में नहीं हूं। इसे लेकर फैसला सरकार को करना है।''

ये भी पढ़ें: T20 World Cup: 'रन मशीन' कोहली ने 2019 के बाद पहली बार हासिल की यह उपलब्धि, अब निशाने पर बड़ा रिकॉर्ड

पाकिस्तान के खिलाफ मेलबर्न में कप्तान रोहित शर्मा ने मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। अर्शदीप सिंह और हार्दिक पांड्या की शानदार गेंदबाजी की बदौलत टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 159 रन पर रोक दिया था। जवाब में भारत ने 20 ओवर में छह विकेट पर 160 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। कोहली ने 53 गेंद पर नाबाद 82 रन बनाए। वहीं, हार्दिक पांड्या ने 37 गेंद पर 40 रन बनाए। अश्विन ने अपने करियर का सबसे यादगार एक रन बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed