{"_id":"6369001ee353351cb60c93bc","slug":"t20-world-cup-2022-ab-de-villiers-reaction-on-suryakumar-yadav-mr-360-remark","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"T20 WC: एबी डिविलियर्स ने भी माना सूर्यकुमार हैं नए 'मिस्टर 360', पढ़ें अफ्रीकी दिग्गज ने क्या कहा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 WC: एबी डिविलियर्स ने भी माना सूर्यकुमार हैं नए 'मिस्टर 360', पढ़ें अफ्रीकी दिग्गज ने क्या कहा
Mon, 07 Nov 2022 06:25 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 07 Nov 2022 06:25 PM IST
सार
जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच के बाद सूर्यकुमार से पूछा गया कि क्या वह वाकई 'मिस्टर 360' हैं? साथ ही उनसे डिविलियर्स से तुलना के बारे में पूछा गया। जानें सूर्यकुमार ने क्या जवाब दिया...
विज्ञापन
विस्तार
जिम्बाब्वे के खिलाफ सूर्यकुमार यादव के स्कूप शॉट ने दुनियाभर के क्रिकेट प्रेमियों को अपना दिवाना बना दिया। जिम्बाब्वे के खिलाफ आखिरी ओवर में सूर्यकुमार ने ऑफ स्टंप के बाहर वाइड जा रही गेंद को स्कूप कर फाइन लेग के ऊपर से छक्के के लिए भेजा था। इसके बाद से सोशल मीडिया पर एक बार फिर 'मिस्टर 360' को लेकर बहस छिड़ गई। मिस्टर 360 उस खिलाड़ी को कहा जाता है जो मैदान के किसी भी कोने में छक्का लगाने में माहिर हो। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स इसमें माहिर माने जाते थे।
विज्ञापन
Trending Videos
अब दुनिया के नंबर वन टी20 बल्लेबाज सूर्यकुमार के नाम से इस उपाधि को जोड़ा जा रहा है। हालांकि, जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच के बाद जब सूर्यकुमार से इस बारे में पूछा गया कि क्या वह वाकई 'मिस्टर 360' हैं? साथ ही उनसे डिविलियर्स से तुलना के बारे में पूछा गया। इस पर सूर्यकुमार ने जवाब दिया- दुनिया में सिर्फ एक (डिविलियर्स) 360 डिग्री प्लेयर है और मैं कोशिश करूंगा कि मैं उनकी तरह खेल सकूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
अब उनके इस बयान पर डिविलियर्स की प्रतिक्रिया सामने आई है। डिविलियर्स ने सूर्यकुमार के इस बयान पर जवाब देते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। उन्होंने ट्विटर पर लिखा- आप जल्द ही इस मुकाम (मिस्टर 360) तक पहुंच रहे हैं और आपमें उससे आगे निकलने की क्षमता है। जिम्बाब्वे के खिलाफ आपने शानदार बल्लेबाजी की।
You’re very quickly getting there dude, and even more! Well played today
— AB de Villiers (@ABdeVilliers17) November 6, 2022
भारत ने रविवार को जिम्बाब्वे के खिलाफ आखिरी ग्रुप स्टेज के मैच में 25 गेंदों पर नाबाद 61 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली थी। अपनी पारी में सूर्या ने छह चौके और चार छक्के जड़े थे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 244 का रहा था। सूर्यकुमार की यह इस टूर्नामेंट की तीसरी फिफ्टी रही। इससे पहले वह नीदरलैंड और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी अर्धशतक जड़ चुके हैं। भारत को अब 10 नवंबर को इंग्लैंड के खिलाफ एडिलेड ओवल में सेमीफाइल खेलना है। लोगों को सूर्यकुमार से एकबार फिर बड़ी पारी की उम्मीद होगी।