{"_id":"636caf89f5806b4e1753e8be","slug":"t20-world-cup-2022-2nd-semifinal-ind-vs-eng-know-toss-record-in-adelaide-oval-who-will-win-india-vs-england","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: भारत ने पहली बाधा पार की, एडिलेड में टॉस जीतने वाली टीम कभी नहीं जीती है मैच, इंग्लैंड की हार तय?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG: भारत ने पहली बाधा पार की, एडिलेड में टॉस जीतने वाली टीम कभी नहीं जीती है मैच, इंग्लैंड की हार तय?
Thu, 10 Nov 2022 02:33 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 10 Nov 2022 02:33 PM IST
सार
भारत ने यहां दो मैच खेले हैं और दोनों में जीत दर्ज की है। उन दोनों मैचों में भारतीय कप्तान ने टॉस हारा था। भारत ने यहां दो टी20 मैच खेले हैं- 2016 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ और 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ। दोनों में भारत ने टॉस गंवाया था और मैच अपने नाम किया था।
विज्ञापन
भारत बनाम इंग्लैंड
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारत और इंग्लैंड के बीच एडिलेड ओवल में दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरेगी। टॉस हारने के साथ ही टीम इंडिया ने इस मैदान पर पहली बाधा पार कर ली। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि किस्मत भी आज कप्तान रोहित शर्मा के साथ है।
विज्ञापन
दरअसल, एडिलेड में खेले गए सभी टी20 में टॉस जीतने वाला कप्तान मैच हारा है। एडिलेड ओवल में अब तक 11 टी-20 मैच हो चुके हैं। इनमें से टॉस जीतने वाली टीम एक बार भी इस मैदान पर नहीं जीती है। भारत ने यहां दो मैच खेले हैं और दोनों में जीत दर्ज की है। उन दोनों मैचों में भारतीय कप्तान ने टॉस हारा था। भारत ने यहां दो टी20 मैच खेले हैं- 2016 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ और 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ। दोनों में भारत ने टॉस गंवाया था और मैच अपने नाम किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
2016 में भारत ने ऑस्ट्रेलिया के इस मैदान पर पहला टी20 खेला था। तब भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी थे। वह टॉस हार गए थे और भारतीय टीम ने यह मैच 37 रन से अपने नाम किया था। वहीं, बांग्लादेश के खिलाफ इसी वर्ल्ड कप में भारत ने दूसरा मैच खेला। इस मैच में बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने टॉस जीता और मैच भी पांच रन से अपने नाम किया।
भारतीय टीम यह मैच जीतकर तीसरी बार टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंचना चाहेगी। एडिलेड में विराट कोहली का बल्ला खूब चलता है। उन्होंने इस मैदान पर 75.58 के औसत से 907 रन बनाए हैं। टी20 में ही उन्होंने इस मैदान पर दो पारियों में 154 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट भी 155.55 का रहा है। कोहली ने एडिलेड में दो पारियां खेली हैं। इस दौरान उनका स्कोर 64 और नाबाद 90 रन रहा है।