फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World Cup 2021: What Team India Need To Do To Reach Semifinal Of T20 World Cup after Pakistan vs New Zealand match; Super-12 round Pak vs NZ | India vs New Zealand IND vs NZ

T20 World Cup SemiFinal: भारत को मिला पाकिस्तान का साथ, न्यूजीलैंड को हराया तो सेमीफाइनल में जगह पक्की

Wed, 27 Oct 2021 04:29 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 27 Oct 2021 04:29 AM IST
सार

पहले जो नतीजे हम बताने जा रहे हैं, उसमें हम यह मान कर चल रहे हैं कि ग्रुप-2 की बड़ी टीमें यानी भारत, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड छोटी टीमों को यानी अफगानिस्तान, स्कॉटलैंड और नामीबिया को हराने में कामयाब होगी। 

विज्ञापन
T20 World Cup 2021: What Team India Need To Do To Reach Semifinal Of T20 World Cup after Pakistan vs New Zealand match; Super-12 round Pak vs NZ | India vs New Zealand IND vs NZ
टीम इंडिया के लिए आगे की रहा मुश्किल है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को हराकर सेमीफाइनल में जगह लगभग पक्की कर ली है। ऐसा इसलिए क्योंकि पाक टीम ने ग्रुप-2 में भारत और न्यूजीलैंड जैसी दो बड़ी टीमों को हराया है। पाकिस्तान की इस जीत ने भारत की सेमीफाइनल की राह थोड़ी आसान कर दी है। अब भारत को जरूरत है कि वह न्यूजीलैंड को हराए और इसके बाद लगातार तीन मैच जीतकर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करे। टीम इंडिया अगर न्यूजीलैंड के खिलाफ हारती है तो सेमीफाइनल की राह बेहद मुश्किल हो जाएगी। हम आपको बताते हैं कैसे...
विज्ञापन


पहले जो नतीजे हम बताने जा रहे हैं, उसमें हम यह मान कर चल रहे हैं कि ग्रुप-2 की बड़ी टीमें यानी भारत, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड छोटी टीमों को यानी अफगानिस्तान, स्कॉटलैंड और नामीबिया को हराने में कामयाब होगी। 
विज्ञापन


1. इस स्थिति में टीम इंडिया अगर न्यूजीलैंड को हराती है तो पाकिस्तान टीम के 10 अंक होंगो और वह ग्रुप में पहले स्थान पर रहेगी। वहीं, भारत आठ अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहेगा। न्यूजीलैंड के छह अंक रहेंगे। ऐसे में पाकिस्तान और भारत पहले और दूसरे स्थान पर रहकर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगे। इस स्थिति में भारत का सामना ग्रुप-1 में टॉप पर रहने वाली टीम से होगा। ग्रुप-1 में टॉप पर रहने की दावेदार इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका है।
विज्ञापन
विज्ञापन







2. वहीं, अगर न्यूजीलैंड की टीम भारत को हरा देती है तो पाकिस्तान के 10 अंक ही रहेंगे, लेकिन इस स्थिति में न्यूजीलैंड के आठ अंक होंगे और भारत के सिर्फ छह अंक रह जाएंगे। ऐसे में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेगी। वहीं, भारतीय टीम सेमी के रेस से बाहर हो जाएगी। 

यह भी पढ़ें: 
T20 मैच में सबसे तेज शतक बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची


भारत का शेड्यूल अब क्या है?
पाकिस्तान के खिलाफ मैच के बाद भारत को अब 31 अक्तूबर को न्यूजीलैंड से, 3 नवंबर को अफगानिस्तान से, 5 नवंबर को स्कॉटलैंड से और 8 नवंबर को नामीबिया से भिड़ना है। भारत के लिए सबसे मुश्किल न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में होने वाली है। टीम इंडिया टी-20 विश्व कप में न्यूजीलैंड को कभी हरा नहीं पाई है। 

अफगानिस्तान टीम उलटफेर करने में माहिर
ग्रुप-2 में एक ही टीम है जो उलटफेर करने में माहिर है और वह टीम है अफगानिस्तान। यह टीम 29 अक्तूबर को पाकिस्तान से, 31 अक्तूबर को नामीबिया से, तीन नवंबर को भारत से और सात नवंबर को न्यूजीलैंड से भिड़ेगी। अफगानिस्तान ने सुपर-12 के अपने पहले मैच में नामीबिया को 134 रन से हराकर नेट रनरेट काफी बढ़ा लिया है। एक भी उलटफेर टीम को सेमीफाइनल में पहुंचाने का काम कर सकती है। अफगानिस्तान फिलहाल एक मैच में दो अंक और +6.500 नेट रनरेट के साथ दूसरे स्थान पर है। न्यूजीलैंड चौथे और भारत पांचवें स्थान पर है। 

दूसरे नंबर पर रहे तो दूसरे ग्रुप की टॉप टीम से भिड़ना होगा
भारत के दूसरे स्थान पर रहने पर उन्हें ग्रुप-1 की टॉप पर रहने वाली टीम से भिड़ना होगा। ग्रुप-1 में इसकी दावेदार तीन टीमें हैं। इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज। विंडीज दो बार की टी-20 चैंपियन है। वहीं, इंग्लैंड फिलहाल उस ग्रुप में सबसे मजबूत टीम है। उनका पहले नंबर पर रहना तय माना जा रहा है। भारत इंग्लैंड को वार्म अप मैच में हरा चुका है। ऐसे में टीम एकबार फिर उन्हें हराकर फाइनल में जगह बना सकती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed