फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World Cup 2021 Pakistan batting Matthew Hayden said one of the main reasons behind the Indian top-order struggle against Shaheen Shah Afridi

T20 World Cup: पाकिस्तान के बैटिेंग कोच ने दिया बयान, कहा- मैच में गति से पार नहीं पा सके भारतीय बल्लेबाज

Thu, 28 Oct 2021 02:40 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Thu, 28 Oct 2021 02:40 PM IST
सार

पाकिस्तान के कंसल्टेंट बैटिंग कोच मैथ्यू हेडन ने 24 अक्तूबर को भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए मैच लेकर बयान दिया है। उनका कहना है कि मैच के दौरान भारतीय बल्लेबाज पाकिस्तान के गेंदबाजों की तेज गेंदों से पार नहीं पा सके। 

विज्ञापन
T20 World Cup 2021 Pakistan batting Matthew Hayden said one of the main reasons behind the Indian top-order struggle against Shaheen Shah Afridi
मैथ्यू हेडन और हसन अली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज और मौजूदा में समय में टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान टीम के कंसल्टेंट बैटिंग कोच मैथ्यू हेडन ने भारत को लेकर बयान दिया है। उनका कहना है कि शाहीन शाह अफरीदी के खिलाफ भारतीय शीर्ष क्रम के संघर्ष के पीछे का मुख्य कारण यह था कि वे आईपीएल में 130 किमी प्रति घंटा की गति वाली गेंदों का सामना कर रहे थे, जबकि, पाकिस्तान के गेंदबाजों की की गेंदें कहीं ज्यादा तेज थीं। शाहीन ने नई गेंद से अपने पहले दो ओवरों में भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और केएल राहुल को आउट कर किसी भी प्रारूप के विश्व कप में भारत के खिलाफ पहली जीत की नींव रखी। 

विज्ञापन


कम रफ्तार की गेंदों का सामना कर रहे थे भारतीय खिलाड़ी

फॉक्स क्रिकेट से बात करते हुए पाकिस्तान के बैटिंग कोच मैथ्यू हेडन ने कहा, आईपीएल के दौरान भारतीय बल्लेबाज 130 किमी प्रति घंटा की रफ्तार वाली गेंदों का सामना कर रहे थे, यह एक अलग मैच था जहां भारतीय खिलाड़ी शाहीन शाह अफरीदी जैसे तेज गेंदबाज की गेंदों का सामना कर रहे थे। उन्होंने आगे कहा, वह सर्वश्रेष्ठ दो गेंदें थीं जिनमें मैंने पांच सप्ताह में देखा है, एक तेज-तर्रार यॉर्कर और रोहित शर्मा के खिलाफ उन्होंने उस तरह की गेंद फेंकने का साहस किया जो सराहनीय है। 

विज्ञापन

शाहीन ने दिए थे शुरुआत झटके

भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए मैच में बाएं हाथ के बॉलर शाहीन अफरीदी ने अपने पहले ओवर में रोहित शर्मा को एक बेहतरीन गेंद पर आउट किया। उसके बाद अगले ओवर में उन्होंने दूसरे सलामी बल्लेबाज केएल राहुल को आउट किया। इस तरह अफरीदी ने भारत की शीर्ष क्रम की कमर तोड़ दी। हेडन ने कहा, मुझे नहीं लगता कि मैंने पांच हफ्तों में राहुल के बल्ले के बीच से निकलकर गेंद को हिट होते नहीं देखा है, फिर भी उन्हें वह डिलीवरी मिलती है जिसने भारत को पावरप्ले में बैकफुट पर ला दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान का शानदार आगाज

सयुंक्त अरब अमीरात और ओमान में खेले जा रहे विश्व कप में पाकिस्तान ने शानदार शुरुआत करते हुए अपने दोनों शुरुआती मुकाबले जीते हैं। पहले मैच में पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से हराया वहीं, दूसरे मुकाबले में उसने न्यूजीलैंड को पांच विकेट से शिकस्त दी। लगातार दो जीत के साथ पाकिस्तान का सेमीफाइनल में पहुंचना तय माना जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed