फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World Cup 2021 PAK vs AUS Australia captain Aaron Finch eyes crucial battle with Shaheen Afridi in semifinal match against Pakistan

AUS vs PAK Semifinal: ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने एरॉन फिंच ने कहा- शाहीन अफरीदी से मिलेगी कड़ी चुनौती

Wed, 10 Nov 2021 04:19 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: ओम. प्रकाश Updated Wed, 10 Nov 2021 04:19 PM IST
सार

पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 विश्व कप सेमीफाइनल मैच खेलने से पहले ऑस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच ने बयान दिया है। उनका कहना है कि शाहीन अफरीदी से कंगारू बल्लेबाजोें को तगड़ी चुनौती मिलेगी। ऐसे में हमें अफरीदी से सावधान रहना होगा। 

विज्ञापन
T20 World Cup 2021 PAK vs AUS Australia captain Aaron Finch eyes crucial battle with Shaheen Afridi in semifinal match against Pakistan
शाहिन अफरीदी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

संयुक्त अरब अमीरात और ओमान में खेले जा रहे टी-20 विश्व कप 2021 में दूसरा सेमीफाइनल 11 नवंबर (गुरुवार) को ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। दुबई में होने वाले इस मैच में ऑस्ट्रेलिया जीत दर्ज कर फाइनल में जगह पक्की करना चाहेगा कंगारू कप्तान आरोन फिंच का मानना है कि अगर टीम को जीतना है तो शरुआत ओवरों में तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी की चाल से बचना होगा, तभी ऑस्ट्रेलिया के जीतने के चांस बन सकते हैं। 

विज्ञापन


शाहीन अफरीदी ले चुके हैं छह विकेट

आईसीसी टी-20 विश्व कप में शहीन अफरीदी भले ही सिर्फ छह विकेट ले पाए हों लेकिन विपक्षी टीमों के शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों के मन में सबसे ज्यादा खौफ इस बाएं हाथ के गेंदबाज का ही रहा है। ग्रुप स्टेज के मैचों में भारत को 10 विकेट से हराने में शाहीन अफरीदी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। 24 अक्तूबर को दुबई में खेले गए उस मैच में अफरीदी ने 31 रन देकर तीन विकेट लिए थे। इस मैच में उन्होंने रोहित शर्मा, विराट कोहली और केएल राहुल के विकेट लेकर टॉप ऑर्डर को ध्वस्त कर दिया था। 
विज्ञापन


फिंच-वार्नर की जोड़ी करेगी शाहीन का सामना

गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले सेमीफाइनल मैच में आरोन फिंच और डेविड वार्नर पारी की शुरुआत में शाहीन अफरीदी की गेंदों का सामना करेंगे। दुबई में पत्रकारों से बात करते हुए फिंच ने कहा, उनका पहला स्पेल निर्णयायक साबित हो सकता है, ऑस्ट्रेलियाई कप्तान के मुताबिक, पॉवरप्ले निश्चित रूप से मायने रखता है, शाहीन पाकिस्तान के लिए काफी अच्छी फॉर्म में हैं, इसलिए यह एक कड़ा मुकाबला होने जा रहा है इसमें कोई शक नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज साबित हो रहे कारगर

इस दौरान आरोन फिंच ने विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाजों के प्रदर्शन पर खुशी जताई। उन्होंने यह स्वीकार किया कि मिशेल स्टार्क, जोस हेजलवुड और पैट कमिंस ने यूएई  की परिस्थितियों के मुताबिक गेंदबाजी की है। हेजलवुड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 4 विकेट लिए थे जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल में जगह बनाई। जबकि, स्टार्क टूर्नामेंट में सात विकेट ले चुके हैं उन्होंने संवाददाताओं से बात करते हुए कहा इसमें कोई रहस्य नहीं है कि हमारे गेंदबाजों ने विश्व कप में बेहतरीन गेंदबाजी की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed