फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World Cup 2021 New Zealnad Coach Gary Stead gave an update on Kane Williamson injury said he will be fit before the match against Pakistan

T-20 World Cup 2021: न्यूजीलैंड के कोच गैरी स्टीड को उम्मीद, पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से पहले फिट हो जाएंगे विलियमसन

Wed, 13 Oct 2021 04:02 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: ओम. प्रकाश Updated Wed, 13 Oct 2021 04:02 PM IST
सार

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के हेड कोच गैरी स्टीड ने कप्तान केन विलियमसन की फिटनेस को लेकर अपडेट दी है। उन्होंने कहा, विलियमसन पाकिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाले विश्व कप मुकाबले से पहले फिट हो जाएंगे। सनराइजर्स के लिए खेलते हुए आईपीएल मैच के दौरान उनकी मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था। 

विज्ञापन
T20 World Cup 2021  New Zealnad Coach Gary Stead gave an update on Kane Williamson injury said he will be fit before the match against Pakistan
केन विलियमसन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गैरी स्टीड ने टीम के कप्तान केन विलियमस की फिटनेस के लेकर बयान दिया है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि टीम के प्रमुख बल्लेबाज विलियमसन टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाले मैच से पहले फिट हो जाएंगे। कीवी टीम 26 अक्तूबर को पाकिस्तान के विरुद्ध अपना पहला मुकाबला खेलेगी। बीते सप्ताह आईपीएल मैच के दौरान उनकी मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था। जिसके चलते वह सनराइजर्स हैदराबाद के लिेए आखिरी मुकाबला नहीं खेल पाए थे। स्टीड ने कहा कि वह ठीक हैं और उनकी चोट चिंताजनक नहीं है। 

विज्ञापन

अच्छा महसूस कर रहे हैं विलियमसन

एक बयान में गैरी स्टीड ने कहा कि केन विलियमसन फिट हैं, उनकी मांसपेशियों में थोड़ा सा खिंचाव है, लेकि वह बेहतर महसूस कर रहे हैं। कोच ने आगे कहा, उनकी टीम सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल 2021 से बाहर हो चुकी है, मैं यह पूरे भरोसे के साथ नहीं कह सकता कि उनके न खेलने की एक वजह यह भी रही होगी। इंडियन प्रीमियर लीग से बाहर होने के बाद विलियमसन न्यूजीलैंड की टीम से जुड़ गए थे। उनके अलावा जेम्स नीशम और एडम मिल्ने भी टीम में शामिल हो गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शेन बांड भी न्यूजीलैंड की टीम से जुड़े

इन खिलाड़ियों के अलावा मुंबई इंडियंस के बॉलिंग कोच शेन बांड भी न्यूजीलैंड की क्रिकेट टीम से जुड़ गए हैं।. कीवी टीम ने उन्हें टी-20 विश्व कप के दौरान विशेष तौर पर राष्ट्रीय टीम के स्पिनरों के साथ काम करने के लिए तैनात किया है। बांड चौथे कोच के रूप में टीम के साथ जुड़े हैं। वह टीम के स्पिन गेंदबाजों के साथ काम करते हुए गेंदबाजी कोच शेन जर्गेनसेन की मदद करेंगे। क्रिकेट न्यूजीलैंड से बात करते हुए गैरी स्टीड ने कहा, शेन बांड मुख्य तौर पर स्पिनरों के साथ काम कर रहे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed