फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World Cup 2021 former batter Suresh Raina said India can win the World Cup but West Indies Afghanitan And Sri Lanka these three teams have to be careful

T20 World Cup: सुरेश रैना बोले- भारत जीत सकता है विश्व कप, लेकिन इन तीन टीमों से रहना होगा सावधान

Sat, 23 Oct 2021 11:49 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: ओम. प्रकाश Updated Sat, 23 Oct 2021 11:49 AM IST
सार

पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना ने टीम इंडिया को टी-20 विश्व कप जीतने का फेवरेट बताया है। लेकिन इसके साथ  उन्होंने कहा कि टूर्नामेंट में तीन टीम ऐसी हैं जिनसे भारत को सावधान रहने की जरूरत है। टीम इंडिया 24 अक्तूबर को पाकिस्तान के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगी। 

विज्ञापन
T20 World Cup 2021 former batter Suresh Raina said India can win the World Cup but West Indies Afghanitan And Sri Lanka these three teams have to be careful
क्रिकेटर सुरेश रैना (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईसीसी टूर्नामेंट के नॉकआउट मुकाबलों में टीम इंडिया के खराब रिकॉर्ड के बावजूद भारत को इस बार टी-20 विश्व कप जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। वहीं, पूर्व क्रिकेट सुरेश रैना का मानना है कि भारत विश्व कप जीत सकता लेकिन  तीन टीमें ऐसी हैं जो भारतीय टीम के लिए खतरा हैं। 

विज्ञापन


वेस्टइंडीज पर रखनी होगी नजर

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना को लगता है कि मौजूदा चैंपियन वेस्टइंडीज पर टीम इंडिया को नजर रखनी होगी, आखिरकार वह दो बार के चैंपियन जिन्होंने भारत को पिछले टी 20 विश्व कप से बाहर कर दिया था। कैरेबियन टीम ने भारत को सेमीफाइनल में हराया था उसके बाद वेस्टइंडीज ने फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड पर रोमांचक जीत दर्ज कर खिताब जीता। रैना ने मीडिया से बात करते हुए कहा, वेस्टइंडीज की जो टीम है वह निडर होकर क्रिकेट खेलने जा रही है, भारत को खासकर पावर प्ले में विकेट लेने होंगे, जब हम उनका सामना करेंगे, वेस्टइंडीज के पास नंबर 1 से 10 तक के बल्लेबाज हैं और उनके पास काफी छक्के मारने वाले हिटर भी हैं। 
विज्ञापन


श्रीलंका से रहना होगा सावधान

सुरेश रैना ने आगे कहा, भारत के लिए दूसरी टीम श्रीलंका खतरा बन सकती है। श्रीलंका ने हाल ही में अपने क्वालीफाई मुकाबले जीतकर सुपर 12 में जगह बनाई है, जुलाई में श्रीलंका की टीम भारत को टी-20 सीरीज में हरा चुकी है। रैना ने आगे कहा, एक तथ्य यह भी है कि बहुत सी टीमों को श्रीलंका के युवा और होनहार खिलाड़ियों के बारे में पता नहीं है, यह एक ऐसा कारण हो सकता है जिससे भारत को सावधान रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अफगानिस्तान के स्पिनर्स के खिलाफ सतर्कता जरूरी

सुरेश रैना ने विश्व कप में तीसरी खतरनाक टीम अफगानिस्तान को बताया है। पूर्व बल्लेबाज का मानना है कि अफगानिस्तान के स्पिनर मैच में अहम भूमिका निभा सकते हैं जिनसे सतर्क रहने की जरूरत है। रैना ने कहा, अफगानिस्तान और श्रीलंका जैसी अन्य टीमें हैं, जिनके बारे में कोई बात नहीं कर रहा है। श्रीलंकाई टीम ने इस साल की शुरुआत में टी20 सीरीज में भारत को हराया था और हमने उनकी नई टीम को ज्यादा नहीं देखा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed