फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World Cup 2021 England may get a setback in the first match, star batsman Liam Livingstone injured

T20 World Cup 2021: इंग्लैंड को पहले मैच में लग सकता है झटका, स्टार बल्लेबाज लिविंगस्टोन चोटिल

Tue, 19 Oct 2021 11:06 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: ओम. प्रकाश Updated Tue, 19 Oct 2021 11:06 AM IST
सार

भारत के खिलाफ खेले गए वार्म-अप मैच में इंग्लैंड के लियाम लिविंगस्टोन चोटिल हो गए। 23 अक्तूबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जाने वाले मैच में उनका शामिल होना मुश्किल है। भारत के विरुद्ध अभ्यास मैच के दौरान उनकी उंगली में चोट लग गई। 

विज्ञापन
T20 World Cup 2021 England may get a setback in the first match, star batsman Liam Livingstone injured
मैच के दौरान चोटिल हुए लिविंगस्टोन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और इंग्लैंड के बीच सोमवार को वार्म-अप मैच दुबई में खेला गया जिसमें टीम इंडिया ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इंग्लिश टीम को सात विकेट से हराया। इस अभ्साय मैच में इंग्लैंड के ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए 20 गेंदों पर 30 रन बनाने के अलावा एक विकेट भी लिया। लेकिन इंग्लैंड की परेशानी तब बढ़ गई जब फील्डिंग के दौरान लिविंगस्टोन को चोट लग गई। इंग्लैंड विश्व कप में अपना पहला मैच 23 अक्तूबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलेगा। खबरों के मुताबिक कैरेबियन टीम के खिलाफ मैच में उनका खेलना मुश्किल है। 

विज्ञापन

इंग्लैंड की बढ़ सकती है टेंशन

लिविंगस्टोन ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी चोट इंग्लैंड की मुश्किलें बढ़ा सकती है। इंग्लैंड को सुपर 12 ग्रुप एक में रखा गया है जहां उसे अपना पहला मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ 23 अक्तूबर को खेलना है। लिविंगस्टोन इंग्लैंड के लिए शॉर्ट फॉर्मेट में अहम खिलाड़ी माने जाते हैं। वह गेंद और बल्ले से शानदार प्रदर्शन करने का माद्दा रखते हैं। अगर वह चोट की वजह से एक-दो मैचों में नहीं खेलते हैं तो इसका असर टीम पर पड़ सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वार्म-अप मैच में भारत ने सात विकेट से हराया

वहीं अगर वार्म-अप मैच की बात की जाए तो भारत ने इंग्लैंड को सात विकेट से हराया। टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग की। इंग्लैंड ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट पर 188 रन बनाए। इंग्लैंड की ओर से जॉनी बेयरस्टो ने 49 और मोईन अली ने 43 रनों की नाबादी पारी खेली। इसके अलावा लिविंगस्टोन के बल्ले से 20 रन निकले। भारत की तरफ से मोहम्मद सभी ने सबसे अधिक तीन विेकेट लिए। जबकि, जसप्रीत बुमराह और राहलु चाहल को एक-एक विकेट मिला। इसके बाद 189 रनों का लक्ष्य भारत ने 19 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर पूरा कर लिया। भारत की तरफ से केएल राहुल ने 51, ईशान किशन ने 70 और ऋषभ पंत ने 29 रनों की पारी खेली। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed