फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World Cup 2021 David Warner removed Coca Cola bottles during the press conference had to be put back at the behest of ICC watch video

वीडियो: प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान वार्नर नहीं बन पाए रोनाल्डो, कोका कोला की बोतलें हटाई, आईसीसी के कहने पर वापस रखीं

Fri, 29 Oct 2021 12:12 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: ओम. प्रकाश Updated Fri, 29 Oct 2021 12:12 PM IST
सार

श्रीलंका के खिलाफ मिली जीत के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने सामने रखीं कोका कोला की बोलतें हटा दीं। इसके बाद आईसीसी के अधिकारी द्वारा हस्तक्षेप करने के बाद उन्हें बोतलें वापस रखनी पड़ीं।

विज्ञापन
T20 World Cup 2021 David Warner removed Coca Cola bottles during the press conference had to be put back at the behest of ICC watch video
डेविड वार्नर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यूरो कप 2020 की एक मैच की प्रेस कॉन्फ्रेंस दौरान स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने सामने रखीं कोका कोला की बोतलें हटा दी थीं। जिसके चलते कोका कोला का करोड़ों रूपये का नुकसान हुआ था। वहीं, अब ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डविड वार्नर ने श्रीलंका के विरुद्ध खेले गए मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कोका कोला की बोतलें हटाकर रोनाल़्डो बनने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हुए। 

विज्ञापन


वार्नर ने हटाईं कोका कोला की बोतलें

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कोका कोला की दो बोलतें डेविड वार्नर के आगे रखी थीं। इस दौरान वह बोतलों को वहां से हटाना चाहा, लेकिन उनके सामने बैठे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के अधिकारी ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया। अधिकारी के कहने पर उन्हें दोबारा बोतलें वापस रखनी पड़ीं। इस दौरान वॉर्नर ने कहा, मुझे यह यहीं रखनी होंगी, अगर यह क्रिस्टियानो रोनाल्डो के लिए सही है तो मेरे लिए भी ठीक है।  
विज्ञापन


वार्नर ने मचाया धमाल

श्रीलंका के खिलाफ खेले गए मैच में वार्नर का बल्ला जमकर बोला। अपनी पारी के दौरान उन्होंने 42 गेंदों पर आक्रामक 65 रन बनाए जिसमें 10 चौके शामिल थे। इस इनिंग्स के जरिए उन्होंने फॉर्म में आने के संकेत दिए। यूएई में खेले गए आईपीएल के दूसरे चरण सहित वह विश्व कप अभ्यास मैचों में असफल रहे थे।

श्रीलंका को सात विकेट से हराया

दुबई में खेले गए इस मैच में श्रीलंका ने पहले बैटिंग करते हुए छह विकेट पर 154 रन बनाए थे। श्रीलंका की तरफ से चरिथ असलांका और कुशल परेरा ने 35-35 रनों की पारियां खेलीं। जीत के लिए 155 रनों का टारगेट हासिल करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 17 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। कंगारू टीम की तरफ से डेविड वार्नर ने 65 और कप्तान आरोन फिंच ने 37 रनों की पारी खेली। मैच में कसी गेंदबाजी करने वाले एडम जांपा को प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed